इस बार आईपीएल में इस सीजन चेन्नई सुपर किंग्स और मुंबई इंडियंस का प्रदर्शन खराब देखने को मिल रहा है। तो ऐसे में आज चेन्नई और मुंबई आज आमने-सामने होंगी। निराशाजनक बात यह है कि मुंबई इस बार प्लेऑफ की दौड़ से बाहर हो चुकी है। जहां इस आईपीएल में मुंबई का प्रदर्शन अब तक खराब देखने को मिल रहा है। वहीं, आईपीएल में आज के मुकाबले में मुंबई अपनी प्रतिष्ठा के लिए खेलेगी जबकि चेन्नई तकनीकी रूप से अभी भी दौड़ में लगी हुई है जिसके बशर्ते बाकी मैचों के नतीजे उसके अनुकूल साबित हुए है।
पिछले मैच में दिल्ली को 91 रनों से किया था परास्त
तो अगर आज के मुकाबले में चेन्नई अगर मुंबई से हार जाती है तो यह टीम टूर्नामेंट से बाहर हो जाएगी। क्योंकि चेन्नई ने पिछले मैच में दिल्ली कैपिटल्स के करीब 91 रन से परास्त कर डाला था और उसे इस लय को कायम रखने की आज उम्मीद की जा रही है। जानकारी के लिए बता दें कि सलामी बल्लेबाज डेवोन कॉनवे शानदार फॉर्म में चल रहे है और वह लगातार तीन अर्धशतक लगा चुके हैं। बता दें कि उन्होंने दिल्ली के खिलाफ 87 रन बनाए हालांकि, सलामी जोड़ीदार रूतुराज गायकवाड़ से उन्हें सहयोग की उम्मीद की जा रही है।
आज चेन्नई को खड़ा करना होगा बड़ा स्कोर
दरअसल, इस सीजन रविंद्र जडेजा के लिए भी अच्छा नहीं जा रहा है। जहां उन्होंने इस बीच कप्तानी भी छोड़ दी है। जहां वह दिल्ली के खिलाफ पिछले मैच में चोट के कारण बाहर हो गए थे। तो आज वह खेलेंगे कि नहीं यह तो मैच में ही पता लगेगा। आज के मैच में चेन्नई को बड़ा स्कोर खड़ा करना होगा। जिसके लिये सभी बल्लेबाजों को अच्छा प्रदर्शन दिखाना होगा। पिछली बार दोनों टीमों के मुकाबले में धोनी ने अपना ‘फिनिशिंग अंदाज’ दिखाकर जीत हासिल कराई थी।
चेन्नई सुपर किंग्स की प्लेइंग इलेवन
एमएस धोनी, रविंद्र जडेजा (कप्तान), मोईन अली, रुतुराज गायकवाड़, ड्वेन ब्रावो, दीपक चाहर, अंबाती रायडू, रॉबिन उथप्पा, मिशेल सेंटनर, क्रिस जॉर्डन, एडम मिल्ने, डेवोन कॉनवे, शिवम दूबे, ड्वेन प्रिटोरियस, महेश तीक्ष्णा, राजवर्धन हैंगरगेकर, तुषार देशपांडे, केएम आसिफ, सी हरि निशांत, एन जगदीशन, सुब्रंशु सेनापति, के भगत वर्मा, प्रशांत सोलंकी, सिमरजीत सिंह, मुकेश चौधरी।
मुंबई इंडियन्स की प्लेइंग इलेवन
रोहित शर्मा (कप्तान), अनमोलप्रीत सिंह, राहुल बुद्धि, रमनदीप सिंह, सूर्यकुमार यादव, तिलक वर्मा, टिम डेविड, अर्जुन तेंदुलकर, बासिल थम्पी, ऋतिक शौकीन, जसप्रीत बुमराह, जयदेव उनादकट, जोफ्रा आर्चर, मयंक मार्कंडे, मुरुगन अश्विन, रिले मेरेडिथ, टाइमल मिल्स, अरशद खान, डेनियल सैम्स, डेवाल्ड ब्रेविस, फैबियन एलन, कीरोन पोलार्ड, संजय यादव, आर्यन जुयाल और ईशान किशन।