आईपीएल में आज 68 वां मुकाबला शुक्रवार के दिन राजस्थान रॉयल्स और चेन्नई सुपरकिंग्स के बीच शाम 7.30 बजे ब्रेबोर्न स्टेडियम में खेला जाएगा। जानकारी के लिए बता दें कि अब तक राजस्थान और चेन्नई के बीच कुल 25 मैच खेले जा चुके है। जिसमें चेन्नई की बात करें तो चेन्नई ने अब तक 15 मैच जीते है और राजस्थान ने 10 मैच में जीत हासिल की है। जहां आज ब्रेबोर्न स्टेडियम में दोनों टीमें आमने-सामने होंगी।
अंक तालिका में 9 वें स्खान पर है चेन्नई
वहीं, राजस्थान अब तक 13 मैचों खेल चुकी है। जिसमें से 8 मैच में जीत दर्ज की है। वहीं, चेन्नई सुपर किंग्स ने भी 13 मैच खेले है। जहां यह टीम भी सिर्फ 4 मैच में जीत हासिल कर पाई है। जो इस समय अंक तालिका में नौवें स्थान पर चल रही है। हालांकि, आज मुंबई में आंशिक रूप से बादल छा सकते है। जहां बारिश होने की संभावना एकदम ना के बराबर है। हवा की गति की बात करें तो हवा 19 किमी प्रति घंटा की रफ्तार से चल सकती है।
खास बात
आपको बता दें कि इस बार कोरोना की गाइडलाइन होने से दर्शक भी मैच का आनंद लेने स्टेडियम पहुंच रहे है। जहां इस बार आईपीेएल में सभी मैच भारत में ही खेले जाएंगे। वहीं, इस कोरोना की बात करें तो इस समय हालात सही है। जहां कोरोना की दूसरी लहर ने पूरे देश को हिलाकर रख दिया। जहां अब हालात एकदम सही है। जहां इस बार आईपीेएल में लोग मैच भी देखने के लिए पहुंच रहे है।
राजस्थान की प्लेइंग इलेवन
संजू सैमसन (कप्तान), जोस बटलर, यशस्वी जायसवाल, देवदत्त पडीक्कल, शिमरोन हेटमायर, रियान पराग, ट्रेंट बोल्ट, युजवेंद्र चहल, रविचंद्रन अश्विन, प्रसिद्ध कृष्णा, ओबेड मैकॉय।
चेन्नई सुपर की प्लेइंग इलेवन
महेंद्र सिंह धोनी (कप्तान), ऋतुराज गायकवाड़, एन जगदीशन, डेवन कॉनवे, मोईन अली, शिवम दुबे, महीश तीक्षणा, सिमरजीत सिंह, मतीशा पथिराना, मुकेश चौधरी, प्रशांत सोलंकी।