तैमूर की नैनी को इतनी सैलरी देतीं हैं करीना

नैनी

बॉलीवुड अभिनेता सैफ अली खान और अभिनेत्री करीना कपूर खान के लाडले बेटे तैमूर अली खान एक बार फिर सुर्खियों में आ गए हैं लेकिन इस बार वो खुद के लिए नहीं बल्कि अपनी नैनी को लेकर मीडिया में छाए हुए हैं, बता दें कि आपने अक्सर तस्वीरों में तैमूर को गोद में लिए एक महिला को देखा होगा, वो महिला कोई और नहीं बल्कि तैमूर की देखभाल करने वाली नैनी है।

तैमूर की फैन फॉलोविंग भी किसी फिल्म स्टार से कम नहीं है। तैमूर पहले ऐसे स्टार किड हैं जिन्हें उनके जन्म से ही लोकप्रियता मिल रही है, इतनी कम उम्र में उनकी बढ़ती लोकप्रियता शायद ही कहीं और देखने को मिले, फैंस सिर्फ तैमूर के बारे में ही नहीं बल्कि उनकी देखभाल करने वाली केयर टेकर यानी नैनी के बारे में भी जानने के लिए इच्छुक रहते हैं। बता दें कि इंटरव्यू के दौरान अक्सर ये सवाल पूछा जाता है कि वो तैमूर की नैनी को कितने पैसे देती है, क्विक हील पिंच को दिए एक इंटरव्यू में करीना ने कहा था कि बच्चों की खुशी की कोई कीमत नहीं होती, आपका बच्चा बस खुश और सुरक्षित होना चाहिए फिर चाहे उसके लिए कितने भी पैसे खर्च करने पड़े।

तैमूर की नैनी को लगभग डेढ़ लाख से ज्यादा सैलरी देती हैं करीना

नैनीहाल ही में पिंकविला को दिए एक इंटरव्यू में करीना ने ये बता ही दिया कि वो तैमूर की देखभाल के लिए कितने पैसे देती है। उन्होनें बताया कि वो तैमूर की देखभाल के लिए केयर टेकर को लगभग डेढ़ लाख से भी ज्यादा सैलरी देती हैं।

आपको बता दें तैमूर के लिए पपराजी की इस भागदौड़ से कई बार करीना कपूर और सैफ भी परेशान हो जाते है। यहां तक की तैमूर भी कई बार कैमरा पर्सन्स को तस्वीरें खींचने से मना करते हुए दिखाई देते है, लेकिन तैमूर की लोकप्रियता के चलते वो सबकी आंखों का तारा भी बने हुए है।

और भी ऐसी मज़ेदार खबरें अब सिर्फ Youth Express पर.

Summary
तैमूर की नैनी को इतनी सैलरी देतीं हैं करीना - Youth Express
Article Name
तैमूर की नैनी को इतनी सैलरी देतीं हैं करीना - Youth Express
Description
सुर्खियों में आ गए हैं लेकिन इस बार वो खुद के लिए नहीं बल्कि अपनी नैनी को लेकर मीडिया में छाए हुए हैं, बता दें कि आपने अक्सर तस्वीरों में तैमूर को गोद में लिए एक महिला को देखा होगा
Author
Publisher Name
Youth Express
Publisher Logo

Shalini Kashyap

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

IND vs SA Head To Head in T20’S IPL 2022: STAT TRACKER