शकरकंद खाने में जितना स्वादिष्ट होता है, स्वास्थ्य के लिए भी उतना ही फायदेमंद होता है। आज हम आपको इसके फायदों के बारे में बताएंगे, खासकर सर्दियों में शकरकंद खाने के कई अनमोल फ़ायदे जिसे जानना बेहद ज़रूरी है।
शकरकंद अपने स्वाद के वजह से बहुत लोकप्रिय फल माना जाता है। यह कई रंगों में आते हैं, जैसे- सफेद, बैंगनी और नारंगी आदि। आमतौर पर सभी तरह के शकरकंद मिनरल्स और एंटीऑक्सीडेंट्स से भरपूर होते हैं। सबसे ज्यादा इस्तेमाल नारंगी स्वीट पोटैटो का किया जाता है, क्योंकि इसमें कुछ खास एंटीऑक्सीडेंट्स होते हैं, जो आपको कई तरह की बीमारियों से बचने में मददगार साबित होते हैं।
इसे खाने के स्वास्थ्य लाभ
शकरकंदी में विटामिन ए और विटामिन सी की काफी मात्रा पाई जाती है। इसलिए ये साधारण आलू की अपेक्षा बहुत ज्यादा पौष्टिक होते हैं। शकरकंदी का ग्लाइसेमिक इंडेक्स भी बहुत कम होता है, इसलिए डायबिटीज के मरीज भी इसे खा सकते हैं। डायबिटीज के मरीजों के लिए शकरकंद को सुरक्षित माना जाता है, लेकिन कुछ मामलों में शकरकंद का सेवन डायबिटीज के लिए नुकसानदायक भी हो सकता है, इसलिए इसे खाने से पहले डॉक्टर से सलाह लेनी जरूरी है।
दिल को रखे स्वस्थ
शकरकंद खाने से दिल की बीमारियां दूर हो सकती हैं। इसमें फाइबर भी भरपूर मात्रा में पाया जाता है जो इंसान के शरीर में खराब कोलेस्ट्रॉल को कम करता है। इसमें पोटैशियम की मात्रा भी होती है, इसलिए ये आपको हाई ब्लड प्रेशर से बचाने में मदद कर सकती है।
पेट के लिए लाभदायक
इसमें फाइबर की मात्रा अच्छी खड़ी होती है। इस लिहाज़ से शकरकंद खाने से आपके पाचनतंत्र भी बेहतर हो सकता है। यह कब्ज से राहत दिलाने में भी फायदेमंद हो सकती है। जिन लोगों को पेट की बीमारी होती है वह शकरकंद से राहत पा सकते हैं।
स्ट्रेस को दूर करने में सहायक
सर्दियों में शकरकंद खाने से आपको तनाव और चिंता से छुटकारा मिल सकता है। अगर आपको मूड स्विंग्स, मूड डिस्टर्बेंस, सिरदर्द या फालतू सोचने जैसी समस्याएं हैं, तो आपको राहत दिलाने में यह बहुत फायदेमंद हो सकता है।
सर्दियों में फायदेमंद होते है गोंद के लड्डू, इस आसान विधि से घर पर बना कर ले इनका स्वाद
अन्य दिलचस्प फैक्ट्स जानें सिर्फ यूथ एक्सप्रेस पर
