नन्हे नवाब तैमूर की फोटो लेने पर भड़के सैफ अली खान, फोटोग्राफर को भी दे दी चेतावनी… 

तैमूर अली खान

छोटे नवाब तैमूर अली खान मीडिया के कितने चहीते हैं, यह किसी से छुपा नहीं है। तैमूर पब्लिक और मीडिया की इतने चहीते हैं कि वह जहां भी जाते हैं,उनकी एक क्यूट सी फोटो वायरल हो ही जाती है। इसी बात को लेकर उनके पिता सैफ अली खान काफी चिंता में नज़र आ रहे हैं। उन्होंने इसी बात को लेकर फोटोग्राफर को चेतावनी तक दे डाली।

सैफ अली खान और करीना कपूर के इकलौते बेटे तैमूर अली खान मीडिया के साथ भी काफ़ी खुश नज़र आते हैं। इस बात की ज़ाहिरगी हमेशा दिखाई देती है। आपको बता दें कि एक बार फिर से बेटे तैमूर की फोटो को लेकर सैफ अली खान परेशान दिखाई पड़ रहे हैं। उनका कहना है कि तैमूर की बढ़ती पॉपुलैरिटी से उन्हें कोई दिक्कत नहीं है लेकिन किसी के भी जीवन में एक हद से ज्यादा दखल देना अच्छा भी नहीं है।

हाल ही में सैफ के आवास पर तैमूर साइकिल चलाना सीख रहे थे। वहां मौजूद फोटोग्राफर उनकी फोटो खींचने लगे। जब सैफ को इसका पता चला तो वह चिल्लाते हुए बाहर आए और फोटोग्राफर को हिदायत भी दे दी। एक तरफ जहाँ सैफ अली खान गुस्से में थे, वहीं दूसरी तरफ तैमूर मीडिया की उपस्थिति का लुफ्त उठा रहा था। लेकिन आखिर में सैफ तैमूर को अपने कंधे पर बैठाकर चिल्लाते हुए अंदर चले गए।

बॉलीवुड में पूर्व वित्त मंत्री अरुण जेटली के निधन से शोक की लहर, इन स्टार्टस ने दी श्रद्धांजलि

बता दे की इससे पहले भी सैफ कई बार अपने बेटे तैमूर के हर दिन खींचने वाली तस्वीरों को लेकर काफी नाराजगी जाहिर कर चुके हैं। दूसरी तरफ करीना ने भी इस बात को लेकर चिंता जाहिर की है।

तैमूर अली खान

पर एक बात तो तय है कि दुनिया चाहे जो भी कहे पर तैमूर को मीडिया की उपस्थिति से कोई दिक्कत नहीं होती है। यह दर्शाता है कि तैमूर असल में एक सुपरस्टार हैं। उनका अंदाज़ बाकियों से काफी हटकर है। तैमूर के इस अंदाज़ ने यह जाहिर कर दिया कि आने वाला समय चाहे जैसा भी हो पर आने वाले समय के असली बालीवुड के सुपरस्टार तैमूरी ही होंगे।

आखिर कार्तिक आर्यन क्यों परेशान है, जाने इसकी वजह

हाल ही में करीना कपूर ने एक इंटरव्यू में यह चिंता व्यक्त की थी कि अगर आने वाले समय में तैमूर को इतनी attention ना मिले तो कहीं वह इससे मानसिक तनाव में ना चले जाए। वैसे यह कहना भी गलत नहीं है सैफ और करीना का कि मीडिया को तैमूर से थोड़ी दूरी भी बनानी चाहिए।

Aastha Anand Jaiswal

Media student Anchor Photographer Writer Dancer

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

IND vs SA Head To Head in T20’S IPL 2022: STAT TRACKER