सुशांत ने शेयर की रिया की फोटो, लिखा – मेरी जलेबी

जलेबी

बॉलीवुड एक्टर सुशांत सिंह राजपूत इन दिनों अपनी पर्सनल लाइफ के चलते सुर्खियों में हैं। कुछ समय से एक्ट्रेस रिया चक्रवर्ती के साथ अपने अफेयर को लेकर चर्चा में हैं। सुशांत सिंह राजपूत और रिया चक्रवर्ती के रिलेशनशिप में होने की खबरें कई महीनों से आ रही हैं। दोनों को कई बार साथ में देखा गया है साथ ही रिया के बर्थ डे पर दोनों लद्दाख दोस्तों के साथ घूमने भी गए थे। मगर दोनों ने अभी तक अपने रिलेशनशिप पर चुप्पी साध रखी थी। अब लगता है सुशांत ने इन खबरों को कंफर्म कर दिया है कि रिया उनकी जलेबी है।

सुशांत सिंह राजपूत ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर रिया चक्रवर्ती की फोटो शेयर करते हुए लिखा – मेरी जलेबी। लेकिन इसके बाद उन्होनें इसे डिलीट भी कर दी है। एक इंटरव्यू में जब सुशांत से पूछा गया कि वो सिंगल है या कमिटिड? सुशांत ने इसका जवाब देते हुए कहा, मैं इसलिए एक्टर बना हूं ताकि इस तरह के सवालों के लिए बहुत पैसा चार्ज कर सकूं।

इस तरह से शुरू हुई थी इनकी रिलेशनशिप की खबरें

जलेबीसुशांत और रिया को कई बार साथ में देखा गया है उनके रिलेशनशिप की खबरें भी तभी से आई थीं जब दोनों कई बार साथ में हॉलीडे और डेट्स पर जाते नज़र आए। वर्कफ्रंट की बात करें तो सुशांत आखिरी बार जैकलीन फर्नींडिस के साथ ड्राइव में नज़र आए थे। ये फिल्म बॉक्स ऑफिस पर कोई खास कमाल नहीं दिखा पाई। ये फिल्म कब आई और कब चलीं गई इसका दर्शको को कोई अंदाज नहीं हुआ। सुशांत की आने वाली फिल्मों की बात करें तो इस साल सुशांत की दो फिल्में आने वाली है पहली दिल बेचारा और दूसरी पानी। दिल बेचारा में सुशांत नज़र आएंगे संजना संघी और सैफ अली खान के साथ और दूसरी यानी पानी में सुशांत नज़र आएंगे अनुष्का शर्मा और आएशा कपूर के साथ। वहीं रिया आखिरी बार 2018 में रिलीज हुई फिल्म जलेबी में नज़र आई थीं। और इनकी अपकमिंग फिल्म की फिलहाल कोई खबर नहीं है।

और भी ऐसी मज़ेदार खबरें अब सिर्फ Youth Express पर.

Summary
सुशांत ने शेयर की रिया की फोटो, लिखा-मेरी जलेबी - Youth Express
Article Name
सुशांत ने शेयर की रिया की फोटो, लिखा-मेरी जलेबी - Youth Express
Description
सुशांत सिंह राजपूत ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर रिया चक्रवर्ती की फोटो शेयर करते हुए लिखा – मेरी जलेबी। लेकिन इसके बाद उन्होनें इशे डिलीट भी कर दी है। एक इंटरव्यू में जब सुशांत से पूछा गया
Author
Publisher Name
Youth Express
Publisher Logo

Shalini Kashyap

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

IND vs SA Head To Head in T20’S IPL 2022: STAT TRACKER