काफी लंबे समय से पैंडिग में चल रहे डायरेक्टर अनुराग बासु के अपकमिंग प्रोजेक्ट को लूडो नाम से टाइटल मिल गया है। फिल्म में राजकुमार राव, आदित्य रॉय कपूर, अभिषेक बच्चन, फातिमा सना शेख, सान्या मल्होत्रा, पंकज त्रिपाठी और रोहित सराफ प्रमुख भूमिकाओं में हैं। राजकुमार राव ने फैंस को न्यू ईयर गिफ्ट के रूप में अपना फर्स्ट लुक शेयर किया, जिसमें उनको पहचानना काफी मुश्किल हो रहा है।

जैसे ही उन्होनें ये फोटो शेयर की, फैंस ने कमेंट करके उनकी तारीफें शुरू कर दीं। किसी ने उनकी तुलना आलिया भट्ट से कर दी तो किसी ने कृति सेनन से। खैर, ये राजकुमार के फैंस के लिए नए साल के सबसे अच्छे गिफ्ट्स में से एक है अपकमिंग फिल्म्स में राजकुमार उमेश दिनेश विजान की रुही अफज़ा में जान्हवी कपूर, और वरुण शर्मा के साथ और छलांग में नुसरत भरुचा के साथ नज़र आएंगे।
एक बार फिर बदला राजकुमार की फिल्म का नाम

हालांकि इस बात की जानकारी अभी तक सामने नही आई है कि क्यों इसका नाम तीसरी बार बदला जा रहा है। इससे पहले भी इस फिल्म का नाम बदला गया है। पहले फिल्म का नाम रुह अफजा था फिर रुही अफजा और अब रुही अफजाना रखा गया है।
और भी ऐसी मज़ेदार खबरें अब सिर्फ Youth Express पर.

