भारत में बॉलीवुड को बहुत ज्यादा पसंद किया जाता है। लेकिन इसी के साथ भारत में हॉलीवुड और दक्षिण भारतीय फिल्मों को भी बहुत ही अधिक पसंद किया जाता है। दुनिया में कुछ ऐसे भी देश है, जिनमें बॉलीवुड की फिल्में बहुत ज्यादा पसंद की जाती हैं। आज हम आपको कुछ ऐसे ही देशों के बारे में बताने वाले हैं। जिन्हें बॉलीवुड की फिल्में बहुत ही पसंद हैं।
चीन – चीन में बॉलीवुड को पसंद करने वालों की कोई कमी नहीं है। यहां लोग बॉलीवुड की फिल्में देखना बहुत ही ज्यादा पसंद करते हैं। यही कारण है कि दंगल और बाहुबली जैसी फिल्मों ने चीन में मोटी कमाई करके इतिहास रच दिया।
पाकिस्तान – पाकिस्तानी जनता को बॉलीवुड और उसकी फिल्मे बहुत ही ज्यादा पसंद हैं। शाहरुख, सलमान और आमिर खान को पाकिस्तान में बेहद पसंद किया जाता है, और इनकी फिल्में अच्छी कमाई भी करती हैं।
कुछ ऐसे देश जहां बॉलीवुड को काफी पसंद किया जाता है, जानें
पोलैंड – पोलैंड में बॉलीवुड की फिल्मों को बेहद पसंद किया जाता हैं। पोलैंड को बॉलीवुड के गानों और यहां के डांस काफी अच्छा लगता है। पोलैंड में अभिनेता सलमान खान को बेहद पसंद किया जाता हैं।
अफगानिस्तान – जिस तरह का अफगानिस्तान और भारत का रिश्ता उससे एक बात तो आसानी से कही जा सकती है, कि अफगानिस्तान में बॉलीवुड को पसंद करने वालों की कोई कमी नहीं है।
ताइवान – ताइवान एक ऐसा देश हैं, जहां अभिनेता आमिर खान को बहुत ज्यादा पसंद किया जाता है। आमिर खान की फिल्मों ने कमाई के मामले में ताइवान कीर्तिमान स्थापित किए है।
जर्मनी – जर्मनी में बॉलीवुड को बहुत ही पसंद किया जाता है। जर्मनी में बॉलीवुड की फिल्में देखने वालों की कोई कमी नहीं है। साथ ही बहुत से बॉलीवुड सितारे यहां काफी ज्यादा लोकप्रिय हैं।
ऐसे और भी बहुत सारे देश हैं, जिनमें बॉलीवुड को पसंद किया जाता हैं।
और भी ऐसी मज़ेदार खबरें अब सिर्फ Youth Express पर.


