शादी के बाद पति पत्नी के रिश्ते को निभाने की जितनी जिम्मेदारी पत्नी की होती है, उतनी ही पति की भी होती है। यानि दोनों की समझदारी से ही यह रिश्ता जीवन भर तक चल सकता है। इसलिए अगर कभी आपका आपकी पत्नी या पार्टनर से झगड़ा हो भी जाएँ तो गुस्से में ये बातें अपने पार्टनर से कभी न कहे, क्यूकि इससे आपका झगड़ा और भी ज्यादा बढ़ सकता है। यहाँ तक कि आपका रिश्ता भी खराब हो सकता है।
पार्टनर से कभी न कहे ये बातें..
1. पूरी गलती तुम्हारी है.. सबसे पहले तो अपनी पत्नी को इस बात का एहसास न दिलाएं कि हर गलती के लिए केवल वही जिम्मेदार है। वैसे भी पति और पत्नी के बीच जितनी भी दूरियां आती है, उसके लिए वे दोनों ही एक समान जिम्मेदार होते है। इसलिए अपने दिमाग को शांत रख कर इस बारे में सोचे और बहस को आगे न बढ़ने दे।
2. अलग हो जाना बेहतर होगा.. बता दे कि पति और पत्नी दोनों जीवन भर के लिए एक दूसरे का हाथ थामते है। ऐसे में एक छोटे से झगड़े के कारण अगर आप अपने पार्टनर के सामने अलग होने की बात कहेंगे तो इसका मतलब ये होगा कि आपको अपने रिश्ते पर यकीन नहीं है। यहाँ तक कि ये बात जीवन भर आपके पार्टनर के मन में चुभी रह सकती है।
3. चुप रहो और मुझे बोलने दो.. अब ऐसा जरूरी तो नहीं कि आपकी बात और आपकी राय हर बार सही हो। इसलिए मुद्दे को समझने के लिए दोनों पक्षों को अपनी बात रखने का मौका मिलना चाहिए। तभी समस्या का कोई हल निकल सकता है। तो अगर आप अपना रिश्ता सच में बचाना चाहते है, तो अपने पार्टनर को भी बोलने का मौका जरूर दे।
4. तुम बदल गए, पहले जैसे नहीं रहे.. ये बात तो हर पति और पत्नी शादी के बाद एक दूसरे से कहते है। मगर सच तो ये है कि शादी के बाद आप नहीं बल्कि आपका रिश्ता बदल जाता है। वो इसलिए क्यूकि शादी के बाद आप एक व्यक्ति से नहीं बल्कि दो परिवारों से भी जुड़ जाते है। आपकी जिम्मेदारियां बढ़ जाती है। इसलिए ये बात भूल कर भी अपने पार्टनर से कभी न कहे और अपने रिश्ते को निराशावादी बातों से बचा कर रखे।


