यूट्यूब पर हिंदी में रिलीज़ हुई विजय देवरकोंडा की सुपरहिट फिल्म, आपने देखी क्या

जहाँ पहले के समय में दूसरी भाषाओँ में रिलीज़ हुई फिल्मों को देखने और समझने में सालों का समय निकल जाता था। वही अब यूट्यूब के द्वारा ये सब चीजें काफी आम हो गई है। बता दे कि आज कल इंस्टेंट का जमाना है। तभी तो हमें हर चीज आसानी से पकी पकाई मिल जाती है। वैसे यहाँ गौर करने वाली बात ये है कि विजय देवरकोंडा की सुपरहिट फिल्म यूट्यूब पर हिंदी में रिलीज़ हो चुकी है और दर्शकों को यह काफी पसंद भी आ रही है। अब इसमें तो कोई शक नहीं कि विजय देवरकोंडा के लाखों नहीं बल्कि करोड़ों फैंस है। यहाँ तक कि युवाओं के बीच तो वह काफी प्रसिद्ध हो चुके है।

यूट्यूब पर हिंदी में रिलीज़

यूट्यूब पर हिंदी में रिलीज़ हुई विजय देवरकोंडा की सुपरहिट फिल्म.. 

जो लोग नहीं जानते उन्हें हम बता दे कि विजय देवरकोंडा ने पिछले दो सालों में कई सुपरहिट फ़िल्में दी है। हालांकि इससे पहले उनकी कोई भी फिल्म हिंदी में रिलीज़ नहीं की गई थी। मगर इसी हफ्ते एक के बाद एक उनकी तीन फ़िल्में रिलीज़ की जा चुकी है और अब उनकी चौथी फिल्म भी हिंदी में रिलीज़ की जा चुकी है। गौरतलब है कि विजय देवरकोंडा तेलुगू इंडस्ट्री के काफी प्रसिद्ध एक्टर है। ऐसे में उनका स्टाइल और अंदाज भी काफी बिंदास है। शायद यही वजह है कि दर्शक उनके अभिनय को इतना पसंद करते है।

कुछ ऐसे देश जहां बॉलीवुड को काफी पसंद किया जाता है, जानें

वैसे अगर आप चाहे तो आप भी यूट्यूब पर हिंदी में रिलीज़ हुई उनकी फिल्म देख सकते है। हमें यकीन है कि उनकी फिल्म देख कर आपको भी काफी मजा आएगा। अब अगर हम उनकी फिल्मों की बात करे तो इस हफ्ते उनकी दो ब्लॉकबस्टर फ़िल्में गीता गोविंदम और टैक्सीवाला को रिलीज़ किया गया है। यहाँ तक कि ये फ़िल्में जल्दी ही जी सिनेमा पर भी देखने को मिलेंगी। इसके इलावा उनकी तीसरी फिल्म अर्जुन रेड्डी को हॉट स्टार पर रिलीज़ किया गया है। फ़िलहाल तो दर्शक इन फिल्मों के हिंदी वर्जन का खूब लुफ्त उठा रहे है।

Summary
यूट्यूब पर हिंदी में रिलीज़ हुई विजय देवरकोंडा की सुपरहिट फिल्म, आपने देखी क्या  Youth Express
Article Name
यूट्यूब पर हिंदी में रिलीज़ हुई विजय देवरकोंडा की सुपरहिट फिल्म, आपने देखी क्या Youth Express
Description
जहाँ पहले के समय में दूसरी भाषाओँ में रिलीज़ हुई फिल्मों को देखने और समझने में सालों का समय निकल जाता था। वही अब यूट्यूब के द्वारा ये सब चीजें काफी आम हो गई है। बता दे कि आज कल इंस्टेंट का जमाना है। तभी तो हमें हर चीज आसानी से पकी पकाई मिल जाती है। वैसे यहाँ गौर करने वाली बात ये है कि विजय देवरकोंडा की सुपरहिट फिल्म यूट्यूब पर हिंदी में रिलीज़ हो चुकी है और दर्शकों को यह काफी पसंद भी आ रही है।
Author
Publisher Name
Youth Express
Publisher Logo

Rajni Goyal

कहते है शब्दों को नाप तोल कर बोलने का काम जरा मुश्किल होता है, लेकिन हम तो वो है जो शब्दों को केवल नाप तोल कर ही नहीं बल्कि हर शब्द को हया की शुखियों में लपेट कर फूलो की तरह तरह चुन चुन कर लिखते है। यही हमारी पहचान भी है और यही हमारा हुनर भी..

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

IND vs SA Head To Head in T20’S IPL 2022: STAT TRACKER