बॉलीवुड में मौजूदा समय में अगर सबसे दमदार एक्शन हीरो की बात की जाए तो टाइगर श्रॉफ का नाम सबसे पहले आता है। टाइगर श्रॉफ जितने खतरनाक स्टंट करते हैं वो उतने ही हैंडसम भी नज़र आते हैं। वैसे तो टाइगर श्रॉफ को पसंद करने वाली लड़कियों की गिनती लाखों में है लेकिन आज हम आपको एक ऐसी शादीशुदा अभिनेत्री के बारे में बता रहे हैं जो टाइगर श्रॉफ को बेहद पसंद करतीं हैं।

टाइगर श्रॉफ बॉलीवुड इंडस्ट्री के सबसे हैंडसम अभिनेताओं में से एक है। वो बॉलीवुड के टॉप अभिनेताओं में गिने जाते हैं। क्योंकि टाइगर श्रॉफ ने अब तक अपने फिल्मी करियर में बहुत सी सुपरहिट फिल्में दी हैं। हाल ही में सोनम कपूर अपने भाई हर्षवर्धन कपूर के साथ एक चैट शो पर गईं थीं। जहां पर उन्होनें बहुत सी बातों का खुलासा किया है।
दरअसल सोनम कपूर ने बताया कि वो अभिनेता टाइगर श्रॉफ को बहुत पसंद करतीं हैं। सोनम कपूर ने कहा कि, टाइगर बहुत ही कूल और शांत स्वभाव के हैं। साथ ही वो एक संस्कारी और अच्छे परिवारे से हैं। मैनें टाइगर को कुछ समय पहले ही एक अवॉर्ड शो में परफॉर्म करते देखा था और उन्होनें काफी शानदार परफॉर्मस दी थी। सोनम कपूर ने अपनी बात को आगे बढ़ाते हुए कहा कि, टाइगर श्रॉफ बॉलीवुड के सबसे फिट अभिनेताओं में से एक है और वो उनकी फिटनेस की कायल हैं।
सफल और खूबसूरत अभिनेत्रीयों में है गिनती
बॉलीवुड में सोनम कपूर को उनके बेहतरीन अदाकारी, खूबसूरती और उनके हट के ड्रेसिंग सेंस के साथ-साथ उनके बेबाक बयानों के लिए भी जाना जाता है। सोनम कपूर की फिल्में अब भले ही बॉक्स ऑफिस पर कुछ खास प्रदर्शन नहीं कर पा रही हैं लेकिन उन्हें हमेशा बॉलीवुड की सफल और खूबसूरत अभिनेत्रीयों में गिना जाता है।
और भी ऐसी मज़ेदार खबरें अब सिर्फ Youth Express पर.

