300 करोड़ की लिस्ट में शामिल हुई वॉर, जाने ऋतिक का रिएक्शन

ऋतिक रोशन और टाइगर श्रॉफ की  फिल्म War  ने परदे पर धमाल मचा के रख दिया है. फैंस इस फिल्म को बेहद सराहना कर रहे है. साथ ही इस फिल्म ने  बॉक्सऑफिस पर कमल  कर दिया है.  300 करोड़ की लिस्ट में वॉर शमिल हो चुकी है. बॉक्स ऑफिस पर 300 करोड़ की कमाई का चुकी फिल्म ‘वॉर’ में दर्शक  ऋतिक के एक्शन को खूब पसंद भी कर रहे है, और इसमें टाइगर श्रॉफ  का साथ तो मनो सोने पे सुहागा। यह फिल्म 2 अक्टूबर को रिलीज हुई है और तब से इसे जिस तरह से दर्शकों का प्यार मिल रहा है उसे देख फिल्म के कलाकार वाकई में बेहद खुश हैं. ऋतिक का कहना है कि ‘War’ ने भारत में एक्शन फिल्मों और एक्शन शैली को पुन: परिभाषित किया है.

War

ऋतिक ने कहा, “मुझे इस बात की खुशी है कि हमारे खून, पसीने और प्यार ने बॉक्स ऑफिस पर फिल्म के चलने के दौरान कई सारे मील के पत्थर बनाए हैं. यह वाकई में बेहद शानदार है कि ‘वॉर’ 300 करोड़ के क्लब में शामिल हो गई है, लेकिन वास्तव में जो सबसे जरूरी बात है वह यह है कि इस फिल्म ने भारत में एक्शन फिल्मों और एक्शन शैली को पूरी तरह से बदलकर नए सिरे से परिभाषित किया है.”

 

War फिल्म शमिल हुई 300 करोड़ क्लब में

फिल्म ने अब तक कुल 301.75 करोड़ रुपये (हिंदी 287.90 करोड़, तमिल और तेलुगु कुल 13.85 करोड़) का करोबार किया है.  सुपरस्टार सलमान खान की फिल्म ‘टाइगर जिंदा है’ (2017) और ‘सुल्तान’ (2016) के बाद ‘वॉर’ यश राज फिल्मस द्वारा निर्मित तीसरी ऐसी फिल्म है जिसने 300 करोड़ से अधिक की कमाई की है.

आपको बता दे की War  फिल्म के लिए ये भी बड़ी बात है कि ये 300 करोड़ के क्लब में शामिल होने वाली देश की नौवीं फिल्म बन गई है. इससे पहले ‘बाहुबली: द कनक्लूज़न’ (511.30 करोड़), ‘दंगल’, ‘संजू’, ‘पीके’, ‘टाइगर ज़िंदा है’, ‘बजरंगी भाईजान’, ‘सुल्तान’ और ‘पद्मावत’ जैसी फिल्में इस क्लब का हिस्सा है.

एंटरटेनमेंट से जुडी खबर Youth Express पर. 

Summary
300 करोड़ की लिस्ट में शामिल हुई War, जाने ऋतिक का रिएक्शन-Youth Express
Article Name
300 करोड़ की लिस्ट में शामिल हुई War, जाने ऋतिक का रिएक्शन-Youth Express
Description
ऋतिक रोशन और टाइगर श्रॉफ की  फिल्म War फिल्म ने बॉक्सऑफिस पर कमल  कर दिया है. यह 300 करोड़ की  लिस्ट में शामिल होने वाली 9वीं फिल्म है.
Author
Publisher Name
Youth Express
Publisher Logo

Vasundhara Singh

A Former videomaker -Stichio A former intern at- News World Hindi Channel Former intern at-India Tv Web desk Journalist - Youth Express

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

IND vs SA Head To Head in T20’S IPL 2022: STAT TRACKER