इंस्टेंट मस्सेगिंग एप्प व्हाट्सप्प अपने यूजर के लिए नया फीचर रोल आउट किया है. अब यूजर का समय और महेनत दोनों ही बचेगा, इस शानदार फीचर को व्हट्सप्प बीटा वर्शन के लिए रोल आउट किया गया है. अब यूजर को इस लेटेस्ट फीचर में आपको डिलीट मैसेज का फीचर मिलेगा और इसे डार्क मोड में भी लागू किया गया है। इस फीचर को इस वर्जन में Delete Message feature के नाम से ये फीचर देखा जा सकता है. इसके तहत मैसेज सेंड करने वाले यूजर्स इसे कुछ समय के लिए सेट कर सकते हैं. आपको बता दे की इस WhatsApp Delete Message feature को पहले Disappearing Messages नाम दिया गया था। इसमें तय समय सीमा के बाद मैसेज खुद-ब-खुद गायब हो जाता है। तो चलिए बता दे आपको यह लेटेस्ट फीचर किस तरीके से फायदेमंद साबित हो सकता है।
इस तरीके से करे WhatsApp Delete Message feature इन्सटॉल
WhatsApp के इस लेटेस्ट बीटा वर्शन न सिर्फ डिलीट मैसेज फीचर है, बल्कि डार्क मोड भी है जिसका इंतज़ार यूज़र्स को लम्बे समय से था. यह फीचर WhatsApp के एंड्रॉयड बीटा का वर्जन नंबर 2.19.348 में देखा जा सकता है. फिलहाल ये साफ नहीं है कि इसका स्टेबल वर्जन कंपनी कब जारी करेगी. लेकिन अगर आप WhatsApp Delete Message feature को इस्तेमाल करना चाहते हैं या टेस्ट करना चाहते हैं तो आपको Google Play Beta Program के लिए साइन अप करना होगा. साथ ही आप इसको एपीके मिरर के जरिए Apk का इस्तेमाल करके भी लोड किया जा सकता है। बीटा अपडेट में डिसअपीयरिंग मैसेज़ फीचर का नाम डिलीट मैसेज दिखाई दे रहा है।
New WhatsApp for Android 2.19.349 web release is available now!https://t.co/3Hi4Cx4kMp#WhatsApp #Android #Bot
— WABetaInfo (@WABetaInfo) November 26, 2019
इस फीचर को कॉन्टैक्ट इंफो या ग्रुप सेटिंग्स में जा कर एक्सेस किया जा सकता है. इसे केवल एडमिनिस्ट्रेटर द्वारा ऐनेबल किया जा सकता है। जैसा कि हमने आपको बताया कि यह फीचर अभी डेवलपमेंट स्टेज में है तो अभी यूज़र्स को लेटेस्ट बीटा अपडेट में यह फीचर नहीं दिखेगा।
वहीं अगर WhatsApp Delete Message feature के खासियत की बात करे तो यह आपके समय की बचत करेगा। इस फीचर से आप एक समय सिमा तय करेंगे और उस समय के बाद मैसेज ऑटोमेटिकली डिलीट हो जाएंगे। यह आपको एक घंटा, एक दिन, एक सप्ताह, एक महीना और एक साल का ऑप्शन दिखाई देगा। एक रिपोर्ट के मुताबिक यह पता चला है की -इस फीचर के तहत एक मैसेज नहीं, बल्कि पूरा एक कनवर्सेशन डिलीट होगा और इसके लिए आप टाइमर सेट कर सकते हैं. फिलहाल ये भी साफ नहीं है कि इसे सिर्फ ग्रुप चैट्स के लिए दिया जाएगा या सभी चैट्स के लिए होगा. बता दे फीचर के रोल रॉउट होने के बाद स्टेबल वर्शन में कुछ बदलाव देखने को मिल सख्त है.
साथ ही इसमें डार्क मोड फीचर भी है, जो की आपके फ़ोन की बैटरी की बचत भी करता है. यह भी अभी डेवलपमेंट स्टेज में है. इसे WABetaInfo पर स्पॉट किया गए है. फ़िलहाल इस बारे में कोई जानकारी नहीं है की इसे स्टेबल वर्शन के लिए कब लांच किया जायेगा।
टेक्नोलॉजी से जुडी खबर Youth Express पर.




