आलिया भट्ट का दिल फिल्म “शानदार” फ्लॉप होने के बाद टूट गया था, फिर इस शख्स के कहने पर मनाया फ्लॉप फिल्म का जश्न

यूँ तो आलिया भट्ट ने बॉलीवुड को एक से बढ़ एक कई फ़िल्में दी है। मगर बॉलीवुड में आलिया भट्ट की एक दो फ़िल्में ऐसी भी है, जिनके रिलीज़ होने के बाद उन्हें काफी निराशा हुई थी। जैसे कि उनकी फिल्म शानदार बॉक्स ऑफिस पर बुरी तरह से फेल हो गई थी। बता दे कि शानदार फिल्म फ्लॉप होने के बाद आलिया भट्ट का दिल भी टूट गया था। तो ऐसे में इस शख्स ने न केवल उन्हें संभाला बल्कि फ्लॉप फिल्म का जश्न भी मनाया। जी हां एक इंटरव्यू के दौरान आलिया भट्ट ने खुद बताया कि उन्होंने अपने पिता महेश भट्ट के साथ इस फिल्म के फेल होने का जश्न मनाया था।

आलिया भट्ट का दिल

आलिया भट्ट का दिल फिल्म शानदार फ्लॉप होने के बाद टूट गया था.. 

इसके साथ ही महेश भट्ट ने अपनी बेटी आलिया से यह भी कहा था कि उन्होंने अपनी बेटी के टूटे हुए दिल पर बेंडेज लगा दी है। यानि अगर हम सीधे शब्दों में कहे तो इस फिल्म के फ्लॉप होने के बाद महेश भट्ट ने न केवल अपनी बेटी को समझाया बल्कि उसे काफी हौंसला भी दिया। शायद यही वजह है कि आलिया भट्ट हर कदम पर अपने पिता की सलाह जरूर लेती है। वैसे हम आपको बता दे कि आलिया भट्ट अपने पिता के निर्देशन में बन रही फिल्म सड़क 2 में भी काम कर रही है।

आलिया भट्ट का दिल

बहरहाल इस फिल्म में आलिया के साथ आदित्य रॉय कपूर, संजय दत्त और पूजा भट्ट भी मुख्य भूमिका में नजर आने वाले है। बता दे कि पूजा भट्ट काफी लम्बे अरसे के बाद बड़े परदे पर वापसी करने वाली है। ऐसे में महेश भट्ट की यह फिल्म आलिया भट्ट के करियर को कौन सा नया मुकाम देती है, ये देखना काफी दिलचस्प होगा। अब इसमें तो कोई दोराय नहीं कि आलिया भट्ट की पिछली फिल्म कलंक भी बॉक्स ऑफिस पर कुछ खास कमाल नहीं कर पाई। अब आलिया भट्ट का दिल इस फिल्म से खुश होता है या दुखी, ये तो फिल्म रिलीज़ होने के बाद ही पता चलेगा।

Summary
आलिया भट्ट का दिल फिल्म शानदार फ्लॉप होने के बाद टूट गया था, फिर इस शख्स के कहने पर मनाया फ्लॉप फिल्म का जश्न  Youth Express
Article Name
आलिया भट्ट का दिल फिल्म शानदार फ्लॉप होने के बाद टूट गया था, फिर इस शख्स के कहने पर मनाया फ्लॉप फिल्म का जश्न Youth Express
Description
यूँ तो आलिया भट्ट ने बॉलीवुड को एक से बढ़ एक कई फ़िल्में दी है। मगर बॉलीवुड में आलिया भट्ट की एक दो फ़िल्में ऐसी भी है, जिनके रिलीज़ होने के बाद उन्हें काफी निराशा हुई थी। जैसे कि उनकी फिल्म शानदार बॉक्स ऑफिस पर बुरी तरह से फेल हो गई थी। बता दे कि शानदार फिल्म फ्लॉप होने के बाद आलिया भट्ट का दिल भी टूट गया था। तो ऐसे में इस शख्स ने न केवल उन्हें संभाला बल्कि फ्लॉप फिल्म का जश्न भी मनाया।
Author
Publisher Name
Youth Express
Publisher Logo

Rajni Goyal

कहते है शब्दों को नाप तोल कर बोलने का काम जरा मुश्किल होता है, लेकिन हम तो वो है जो शब्दों को केवल नाप तोल कर ही नहीं बल्कि हर शब्द को हया की शुखियों में लपेट कर फूलो की तरह तरह चुन चुन कर लिखते है। यही हमारी पहचान भी है और यही हमारा हुनर भी..

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

IND vs SA Head To Head in T20’S IPL 2022: STAT TRACKER