शरीर को फिट रखना है तो गर्मियों में पीजिए मिट्टी के घड़े का पानी

 

हितेश पंत (नई दिल्ली)

चिलचिलाती गर्मी ने आपको परेशान करना शुरू कर दिया होगा। मई और जून के तपते महीनों में क्या दिन और क्या रात, गर्मी हर वक्त कहर बरपाती है। गर्मी से निजात पाने के लिए सबसे पहले ठंडा पानी सबकी आवश्यकता होती है। ठंडे पानी के लिए वैसे तो फ्रिज या वॉटर कूलर ही लोगों की पहली पसंद होती है। लेकिन मिट्टी के घड़े का ठंडा पानी स्वास्थ्य के लिए अमृत के समान है।

 

मिट्टी का घड़ा दाम और खरीद के अनुसार सभी लोगों की पहुंच में होता है। इसलिए इसे गरीबों का फ्रिज भी कहा जाता है। विशेषज्ञों ने स्वास्थ्य के लिए घड़े का पानी सर्वोत्तम बताया है। फ्रिज और अन्य इलैक्ट्रॉनिक उपकरणों में जहां हम अपनी जरूरत से पानी का तापमान घटा बढ़ा सकते हैं, वहीं घड़े में प्राकृतिक तरीके से पानी का तापमान निर्धारित होता है।

 

एलोपेथ और आयुर्वेद दोनों के अनुसार अत्यधिक ठंडा पानी स्वास्थ्य के लिए नुकसान देय होता है। इलैक्ट्रॉनिक उपकरणों में हम अपनी जरूरत के अनुसार पानी को ठंडा कर सकते हैं। फिर ज्यादा ठंडे पानी का सेवन करने से पाचन और पेट संबंधी अन्य बीमारियों की आशंका रहती है। लेकिन घड़े के पानी बाहर के तापमान के अनुसार ही ठंडा रहता है। जो हमारे शरीर के लिए पूरा फिट माना गया है।

 

विशेषज्ञों के अनुसार मिट्टी के घड़े में रखा पानी अन्य गुणों से भी भरपूर होता है। घड़े में रखे पानी में कई ऐसे पोषक तत्व होते हैं जो कई तरह की बीमारियों से लड़ने में सहायक होते हैं। हर रोज घड़े का पानी पीने से पाचन क्रिया दुरुस्त रहती है और मेटाबॉलिज्म बेहतर तरीके से काम करते हैं। इसके अलावा नियमित रूप से घड़े का पानी पीने से शरीर में मौजूद विषैले तत्व भी बाहर निकते हैं। घड़े का पानी शरीर की प्रतिरोधक क्षमता को भी बढ़ाता है। इससे गर्मियों में कई बीमारियों से लड़ने में शरीर को मदद मिलती है।

youthexpress

I am a passionate writer. I draw my imagination with words. I can write on any given topic. Currently, I am working as a freelancer and author. A creative mind that wants to explore the whole world with the power of words, heart full of emotions, mind full of creative essence.

Learn More →

5 thoughts on “शरीर को फिट रखना है तो गर्मियों में पीजिए मिट्टी के घड़े का पानी

  1. Customeressay May 14, 2018 at 2:18 PM

    thank you for the mini!customer essay

    Reply
  2. Janek May 16, 2018 at 1:41 AM

    Thanks! And thanks for sharing your great posts every week!writers help

    Reply
  3. Priyanka May 16, 2018 at 10:50 AM

    Haa ya sahi baat h m preeti hu ghare ka pani and I love this..

    Reply
  4. Priyanka May 16, 2018 at 10:52 AM

    Haa sahi baat h ye m peeti hu ghare ka pani and I love this……

    Reply
  5. Customwritingservice May 17, 2018 at 6:23 AM

    Thanks! And thanks for sharing your great posts every week!custom writing service

    Reply

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

IND vs SA Head To Head in T20’S IPL 2022: STAT TRACKER