WhatsApp ने अपने एंड्रॉयड बीटा ऐप को एक बार फिर अपडेट किया है और नया फीचर जोड़ा है| अब व्हाट्सऐप का वर्ज़न 2.19.83 हो गया है। अपडेट के बाद इस मैसेजिंग ऐप में नए ऑथेंटिकेशन फीचर की झलक मिली है। से कंपनी इस फीचर पर काम कर रही है, लेकिन लेटेस्ट अपडेट के बाद साफ हो गया है कि WhatsApp में बहुत हद तक सफलता पा ली है।
बीटा ट्रैकर WABetaInfo ने कुछ स्क्रीनशॉट साझा किए हैं। इसमें दिखाया गया है कि ऑथेंटिकेशन फीचर को सेटिंग्स के ज़रिए किस तरह से इनेबल किया जा सकता है। इसके अलावा नए इंटरफेस की भी झलक मिली है। अफसोस कि बात यह फीचर डिफॉल्ट में एक्टिव नहीं है। इसका मतलब है कि यह अभी बीटा यूज़र्स के काम नहीं आएगा।
जैसा की पहले ही बताया गया है की यह ऑथेंटिकेशन फीचर अभी इनेबल नहीं है। अगर आपके पास लेटेस्ट बीटा वर्ज़न 2.19.83 भी है यूजर इससे इस्तेमाल नहीं कर पाएगा| अहम् बात तो ये है कि आईफोन यूज़र्स पहले सी अपने व्हाट्सऐप पर इस फीचर को इस्तेमाल कर पा रहे हैं। व्हाट्सऐप आईओएस ऐप पर फिंगरप्रिंट ऑथेंटिकेशन के अलावा टच आईडी और फेसियल रिकग्निशन पर आधारित फेस आईडी के ज़रिए ऐप अनलॉक करने की सुविधा दे रहा है।
एक तरफ WhatsApp पर डार्क मोड लाने की भी तैयारी चल रही है। इसकी झलक भी बीटा ऐप्स पर मिली है।
टेक्नोलॉजी से जुड़ी ख़बरें अब सिर्फ Youth Express पर.

