शाहरुख़ को अंकल कहने पर बुरी फंसी सारा अली खान

शाहरुख़ को अंकल कहने पर

वैसे तो सारा अली खान ने केवल दो फिल्मे करके ही बॉलीवुड में अपनी अच्छी खासी पहचान बना ली है। मगर ऐसा लगता है कि बॉलीवुड के तौर तरीके सीखने में उन्हें अभी काफी समय लगेगा। दरअसल हम ऐसा इसलिए कह रहे है, क्यूकि एक अवार्ड फंक्शन के दौरान शाहरुख़ को अंकल कहने पर सारा अली खान को खूब ट्रोल किया जा रहा है। जी हां शाहरुख़ खान के फैंस को सारा का यह अंदाज जरा भी पसंद नहीं आया। यानि जब से उन्होंने शाहरुख़ खान को अंकल कहा है, तब से वह बुरी तरह से फंस गई है।

कार्तिक आर्यन और सारा अली खान का लिप लॉक वीडियो हुआ वायरल

https://twitter.com/akdwaaz/status/1110942452825751552

https://twitter.com/akdwaaz/status/1111598446551547904

शाहरुख़ को अंकल कहने पर..

आपकी जानकारी के लिए बता दे कि फिल्मफेयर अवार्ड्स में सारा अली खान भी पहुंची थी। इसी अवार्ड फंक्शन के दौरान उन्होंने शाहरुख़ खान को अंकल कह दिया। गौरतलब है कि जब सारा अली खान से फिल्मफेयर अवार्ड्स के बारे में पूछा गया तब उन्होंने कहा कि इसे उनके पापा सैफ और शाहरुख़ अंकल एक साथ होस्ट किया करते थे। ऐसे में उन्हें ये अवार्ड्स देखना काफी पसंद है। हालांकि सारा खान के शाहरुख़ को अंकल कहने पर जहाँ कुछ लोगो ने उनका साथ दिया। वही कुछ लोग ऐसे भी थे जिन्होंने सारा अली खान को ये कह दिया कि उन्हें आलिया से काफी कुछ सीखने की जरूरत है।

क्या अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत कर रहे हैं अभिनेत्री सारा अली खान को डेट ?

दरअसल लोगो का कहना है कि शाहरुख़ खान के साथ काम तो आलिया ने भी किया है। मगर उन्होंने कभी शाहरुख़ को अंकल नहीं कहा। जी हां लोगो का मानना है कि बॉलीवुड में किसी को अंकल कहने का मतलब उनकी बढ़ती उम्र का मजाक उड़ाना है। हालांकि सारा अली खान ने किसी भी गलत इंटेंशन से या मजाक उड़ाने के लिए शाहरुख़ खान को अंकल नहीं कहा था, लेकिन फिर भी उन्हें यूजर्स द्वारा खूब ट्रोल होना पड़ा।

बॉलीवुड से जुडी ऐसी ही और भी मजेदार और लेटेस्ट न्यूज़ अब केवल Youth Express  पर.

Summary
शाहरुख़ को अंकल कहने पर बुरी फंसी सारा अली खान  Youth Express
Article Name
शाहरुख़ को अंकल कहने पर बुरी फंसी सारा अली खान Youth Express
Description
वैसे तो सारा अली खान ने केवल दो फिल्मे करके ही बॉलीवुड में अपनी अच्छी खासी पहचान बना ली है। मगर ऐसा लगता है कि बॉलीवुड के तौर तरीके सीखने में उन्हें अभी काफी समय लगेगा। दरअसल हम ऐसा इसलिए कह रहे है, क्यूकि एक अवार्ड फंक्शन के दौरान शाहरुख़ को अंकल कहने पर सारा अली खान को खूब ट्रोल किया जा रहा है।
Author
Publisher Name
Youth Express
Publisher Logo

Rajni Goyal

कहते है शब्दों को नाप तोल कर बोलने का काम जरा मुश्किल होता है, लेकिन हम तो वो है जो शब्दों को केवल नाप तोल कर ही नहीं बल्कि हर शब्द को हया की शुखियों में लपेट कर फूलो की तरह तरह चुन चुन कर लिखते है। यही हमारी पहचान भी है और यही हमारा हुनर भी..

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

IND vs SA Head To Head in T20’S IPL 2022: STAT TRACKER