वाट्सएप्प ला रहा है नया टूल ‘सर्च इमेज’

सर्च इमेज

सोशल मीडिया एप व्हाट्सएप नया टूल सर्च इमेज ला रहा है। कंपनी ने इस टूल को फर्जी फोटो की जानकारी के लिए निकालने जा रही है।  इस टूल के माध्यम से यूजर किसी भी फोटो की सत्यता को जांच सकते हैं।
तकनीकी जानकारी देने वाली  वेबसाइट व्हाट्सएप बीटा इंफो की रिपोर्ट के मुताबिक, कंपनी ‘सर्च इमेज’ फीचर पर फिलहाल काम कर रही है। उसकी मदद से यूजेस मौजूदा चैट से सीधे गूगल पर फोटोज  को आसानी से खोज पाएंगे|

वेबसाइट पर कंपनी के द्वारा जारी किए गए स्क्रीनशॉट से पता चल रहा है कि चैट में आई तस्वीर को चुनने के बाद आपको यह फीचर दिखेगा|

व्हाट्सएप के किस वर्जन में या फिर उपलब्ध है?

कंपनी में बताया है कि यहां फीचर अभी सिर्फ व्हाट्सएप के बीटा वर्जन में ही उपलब्ध है, फिलहाल के लिए  स्टेबल वर्जन में उपलब्ध नहीं है ।

क्यों चलाया यह कैंपेन?

व्हाट्सएप में  फर्जी खबर रोक लगाने के लिए यह कैंपेन चलाया है।  दुनिया भर में फेक न्यूज़ और गलत जानकारी यह वजह से कई घटनाएं हो चुकी है जिसको देखते हुए कैंपेन चला गया है। फेक न्यूज़ के वजह से व्हाट्सएप और फेसबुक को दुनिया भर में बहुत आलोचना झेलनी पड़ती है। फेसबुक में स्वामित्व वाले व्हाट्सएप विज्ञापन के माध्यम से यह लोगों को जागरूक कर रहा है ताकि फेक न्यूज़ शेयर ना किया जाए।  इसीलिए  व्हाट्सएप ने ‘सर्च इमेज’ नामक यह एप्लीकेशन बनाया है ताकि गलत जानकारी को फैलने से रोका जा सके।
गलत फोटो के प्रसार को नियंत्रित करने के लिए व्हाट्सएप की ओर से रिवर्स इमेज सर्च फीचर की शुरुआत एक निरंतर प्रयास है। इस से पहले व्हाट्सएप ने  मैसेज फॉरवर्डिंग लिमिट और फॉरवर्डिंग नोटिफिकेशन को पेश किया था ताकि खतरे पर अंकुश लगाया जा सके। यह सर्च इमेज फीचर एडवांस सर्च इमेज फीचर से अलग है जो हल ही में खबरों में था|

 

टेक्नोलॉजी से जुड़ी ख़बरें अब सिर्फ Youth Express पर.

Vasundhara Singh

A Former videomaker -Stichio A former intern at- News World Hindi Channel Former intern at-India Tv Web desk Journalist - Youth Express

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

IND vs SA Head To Head in T20’S IPL 2022: STAT TRACKER