GB WhatsApp जैसे थर्ड पार्टी ऐप्प को बैन करेगा WhatsApp

GB WhatsApp

सोशल मीडिया मेसेजिंग एप्लीकेशन WhatsApp ने कहा है की वह क्राइम को देखते हुए थर्ड पार्ट एप्लीकेशन को बैन करेगा| फेसबुक के स्वामित्व वाली WhatsApp उन यूजर्स का अकाउंट बैन कर रहा है, जो WhatsApp Plus और GB WhatsApp जैसी  थर्ड पार्टी ऐप्स का इस्तेमाल कर रहे हैं। इन मॉडिफाइड एप्लीकेशन को थर्ड पार्टी द्वारा बनाया गया है।

यह एप्लीकेशन अनऑफिशियल होने के कारण कि कंपनी इन ऐप्स की सिक्योरिटी को वैलिडेट नहीं कर पाती है और इसके अलावा यह अन-ऑफिशियल ऐप्स ऑफिशियल ऐप की टर्म और सर्विस का उल्लंघन भी करती हैं ।

11  मार्च सोमवार को कंपनी ने एक पोस्ट पर लिखते हुए कहा कि “यदि आपको एक इन-ऐप मैसेज मिलता है, जिसमें यह लिखा हो कि ‘आपके अकाउंट को अस्थायी रूप से बैन कर दिया गया है’ तो इसका मतलब यह है कि आप WhatsApp का अनऑफिशियल एप्लीकेशन इस्तेमाल कर रहे हैं यदि ऐसा है और आप अपना अकाउंट बिना किसी दिक्कत के चलाना चाहते हैं, तो आपको WhatsApp का ऑफिशियल वर्जन डाउनलोड कर  इंस्टॉल करना होगा।”
WhatsApp कंपनी बताया है कि यह स्थाई तौर पर बैन किया जा रहा है, यह यूजर को स्विच करने से पहले चैट  बैकअप करने दी जाएगी।
कंपनी ने अपने यूजर्स के सहायता के लिए अपने ऑफिशियल एप्लीकेशन के FAQ पोस्ट में भी ऑफिशियल ऐप में वापस स्विच करने का तरीका लिखा है। उसमें चैट और चैट हिस्ट्री को बैकअप करने का तरीका भी दिया है, जिसकी आवश्यकता यूजर्स को अकाउंट स्विच करने से पहले पड़ सकती है।
कंपनी ने कहा है कि बैन किए गए यूजर्स  प्ले स्टोर या ऐप स्टोर के द्वारा ऑफिशियल व्हाट्सएप एप्लीकेशन डाउनलोड करते ही वें वापस सर्विस का इस्तेमाल दोबारा कर सकेंगे।
व्हाट्सएप का थर्ड पार्टी एप्लीकेशन  GB WhatsApp  इतने अधिक वायरल हो गए हैं क्योंकि वे कई अतिरिक्त सुविधाएँ प्रदान करते हैं जैसे कि टेक्स्ट स्टाइल, थीम ,फोंट  आदि जो उपयोगकर्ताओं के पास होने की इच्छा है लेकिन कंपनी ने उन्हें अभी तक अपने प्लेटफ़ॉर्म में जारी  नहीं किया है।
व्हाट्सएप, इसलिए अपने यूजर्स कि सुरक्षा और डेटा लीक को रोकने के लिए एहतियात के तौर पर यह मैसेज दिखा रहा है कि उपयोगकर्ता अस्थायी रूप से प्रतिबंधित है और अपनी सेवाओं का उपयोग करने के लिए व्हाट्सएप के आधिकारिक संस्करण को स्थापित करने की आवश्यकता है।
व्हाट्सएप ने यह कदम आजकल हो रहे साइबर क्राइम को देखते हुए उठाया है।

टेक्नोलॉजी से जुड़ी ख़बरें अब सिर्फ Youth Express पर.

Vasundhara Singh

A Former videomaker -Stichio A former intern at- News World Hindi Channel Former intern at-India Tv Web desk Journalist - Youth Express

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

IND vs SA Head To Head in T20’S IPL 2022: STAT TRACKER