सनराइजर्स की धमाकेदार जीत

धमाकेदार जीत
सनराइजर्स हैदराबाद में कमाल करते हुए एक बार फिर से मैदान में इतिहास रच दिया है। जी हां सनराइजर्स हैदराबाद और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के बीच आज जबरदस्त मुकाबला हुआ जिसमें रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने आईपीएल 2019 का सबसे बेकार प्रदर्शन करते हुए बहुत बुरी तरीके से मैच को अपने हाथों से गंवा दिया, और सनराइजर्स हैदराबाद की धमाकेदार जीत हो गई।

सनराइजर्स ने बनाया 231 रनों का विशाल स्कोर –

सनराइजर्स हैदराबाद की ओर से जब टीम मैदान पर उतरी तो उसने ताबड़तोड़ बल्लेबाजी शुरू कर दी। जॉनी बेयरस्टोव ने बेहतरीन बल्लेबाजी करते हुए 56 गेंदों में 114 रन बनाया तो वही डेविड वॉर्नर ने 55 गेंदों में नाबाद 100* रन की शानदार पारी खेली। डेविड वॉर्नर की इस पारी में 5 छक्के और 5 चौके लगे थे जबकि बेयरस्टोव की पारी में 7 छक्के और 12 चौके से रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के गेंदबाजों के पसीने छूट गए। हालांकि जॉनी बेयरस्टोव और विजय शंकर रन आउट हो गए, लेकिन डेविड वॉर्नर ने पारी को संभाले रखा और सनराइजर्स हैदराबाद ने 20 ओवर में 2 विकेट खोकर 231 रनों का स्कोर रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के सामने खड़ा कर दिया।

सनराइजर्स हैदराबाद की ओर से जब 231 रन बना लिए गए तभी से सनराइजर्स की जीत की घोषणा कर दी गई थी, कि रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु इस मैच में बुरी तरीके से हारने वाली है और आखिरकार हुआ भी यही….. विराट की सेना जब मैदान पर उतरी तो कोई 11 रन, कोई 9 रन, कोई 3 रन, कोई 1 रन, तो कोई 2 रन बनाकर पवेलियन की ओर भागते चले गए। सबसे खराब प्रदर्शन विराट कोहली का रहा जिन्होंने 10 गेंदों में केवल 3 दिन ही बनाया एबी डी विलियर्स भी इस मैच में कुछ खास नहीं कर पाए और 2 गेंदों में 1 रन बनाकर चलते बने। रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने आईपीएल 2019 के इस सीजन का सबसे ख़राब प्रदर्शन करते हुए 19.5 ओवर में 10 विकेट खो दिए और केवल 113 रन ही बना सकी सनराइजर्स हैदराबाद ने इस मैच में धमाकेदार जीत दर्ज की।
गौरतलब है कि सनराइजर्स हैदराबाद की ओर से मोहम्मद नबी ने 4 विकेट झटके और संदीप शर्मा ने 3 विकेट, इसके अलावा भुवनेश्वर कुमार ने एक कैच लपका, और आईपीएल 2019 के सीजन का यह रोमांचक मैच सनराइजर्स हैदराबाद ने धमाकेदार जीत के साथ अपनी झोली में डाल लिया।

Somendra Singh

Former Web Desk Journalist - Aaj ka Reporter

Former Web Desk Journalist - Samachar live

Former Video Editor - Prabhatam Advertising

Web Desk Journalist - Indiaalive

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

IND vs SA Head To Head in T20’S IPL 2022: STAT TRACKER