Vivo V15 स्मार्टफोन भारत में बिक्री के लिए हुआ उपलब्ध

Vivo V15

चाइनीज कंपनी वीवो का Vivo V15 स्मार्टफोन भारत में बिक्री के लिए उपलब्ध हो गया है। वीवो कंपनी के इस फ़ोन में पॉप अप सेल्फी कमरा दिया गया है, यह स्मार्टफोन Vivo V15 Pro का लाइट वर्जन है जिसे फरवरी में लॉन्च किया गया था। कंपनी की ऑफिशियल वेबसाइट, अमेजन और फ्लिपकार्ट में इस स्मार्टफोन की प्री-बुकिंग पहले से ही शुरू हो गई थी। आज 1 अप्रैल यह स्मार्टफोन अब  पेटीएम मॉल, Tata CliQ और दूसरे ऑफलाइन स्टोर्स पर भी उपलब्ध हो गया है।

 

क्या है भारत में Vivo V15 की कीमत?

भारत में Vivo V15 को  23,990 रुपये की कीमत में पेश किया गया है।इस स्मार्टफ़ोन में तीन कलर ऑप्शन मिल रहे है Frozen Black, Glamour Red और Royal Blue| अभी कंपनी ने इसका एक ही वेरिएंट भारत में लांच किया है,  जिसमे की 6जीबी रैम के साथ 64जीबी स्टोरेज  है। इसी के साथ कंपनी इस स्मार्टफोन में  वन टाइम स्क्रीन रिप्लेसमेंट ऑफर दे रही है। इसके अलावा 15 महीनों के लिए नो कॉस्ट EMI ऑफर, 2,000 रुपये की एक्सट्रा एक्सचेंज वैल्यू, एक्सचेंज वैल्यू के ऊपर 1,000 रुपये का लॉयल्टी बेनिफिट, रिलायंस जियो पर 10,000 रुपये का बेनिफिट और SBI credit/ debit कार्ड पर 5% कैशबैक जैसे कई अन्य ऑफर मिल रहे है|

क्या है  Vivo V15 के फीचर्स?

Vivo V15 में MediaTek Helio P70 octa-core chipset के साथ Mali-G72 MP3 GPU प्रोसेसर दिया गया है| इसमें 6GB RAM और 64GB स्टोरेज है। फोन की स्टोरेज को माइक्रो एसडी कार्ड के जरिए 256जीबी तक बढ़ाया जा सकता है। फोन के बैक में 12MP+8MP+5MP का कैमरा सेंसर है। सेल्फी और  वीडियो कॉलिंग  के लिए फ्रंट कैमरा  32MP का है| कैमरा सेंट्रिक इस स्मार्टफोन में 6.53-inch स्क्रीन है जिसका रिजॉल्यूशन 2340×1080 पिक्सल्स है। फोन का एस्पेक्ट रेश्यो 19:5.9 है और इसमें कॉर्निंग गोरिल्ला ग्लास 5 प्रोटेक्शन दिया हुआ है।

स्मार्टफोन में 4,000mAh बैटरी ड्यूल इंजन फास्ट चार्जिंग सपोर्ट के है। स्मार्टफोन में HDR, face beauty, timelapse, panorama, bokeh mode, AI body shaping और palm capture जैसे सरे फीचर्स मौजूद हैं। फोन Funtouch OS 9 पर ऑपरेट होता है जो एंड्रॉइड 9 पाई पर बेस्ड है। कनेक्टिविटी के लिए फोन में 4G LTE, Wi-Fi, Bluetooth v4.2, GPS/ A-GPS, FM radio, Micro-USB के साथ OTG support और 3.5mm हेडफोन जैक का फीचर भी है। फोन में रियर माउंटेड फिंगरप्रिंट सेंसर है।

टेक्नोलॉजी से जुड़ी ख़बरें अब सिर्फ Youth Express पर.

Summary
Vivo V15  स्मार्टफोन भारत में बिक्री के लिए हुआ उपलब्ध-Youth Express
Article Name
Vivo V15 स्मार्टफोन भारत में बिक्री के लिए हुआ उपलब्ध-Youth Express
Description
Vivo V15  स्मार्टफोन भारत में बिक्री के लिए उपलब्ध हो गया है। वीवो कंपनी के इस फ़ोन में पॉप अप सेल्फी कमरा दिया गया है,जो की 32 मेगापिक्सेल का है|
Author
Publisher Name
Youth Express
Publisher Logo

Vasundhara Singh

A Former videomaker -Stichio A former intern at- News World Hindi Channel Former intern at-India Tv Web desk Journalist - Youth Express

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

IND vs SA Head To Head in T20’S IPL 2022: STAT TRACKER