बॉलीवुड एक्टर अक्षय कुमार की फिल्म ‘केसरी’ (Kesari) बॉक्स ऑफिस पर अभी भी जमकर धमाल मचा रही है| फिल्म के दूसर हफ्ते भी शानदार कलेक्शन करते हुए करीब 125 करोड़ रुपए पहुंच गए| इस समय इस बात की जानकारी फिल्म ट्रेड एक्सपर्ट तरण आदर्श ने अपने ट्वीटर अकाउंट पर दी है| तरण आदर्श के मुताबिक बाकि की रिलीज़ हुई नयी फिल्मो में मुताबिक ज्यादा केसरी को दर्शक मिल रहे है | खासकर उत्तर भारत में फिल्म अच्छा कलेक्शन कर रही है| फिल्म के दूसरे हफ्ते भी बॉक्स ऑफिस पर जबरदस्त पकड़ बनाई रखी है|
बॉक्स ऑफिस इंडिया के मुताबिक केसरी फिल्म का दूसरा वीकेंड काफी शानदार रहा| जहां 30 मार्च शनिवार को 6.50 करोड़ का कलेक्शन देखने को मिला तो वहीं रविवार 31 मार्च को करीब 6 से 8 करोड़ रुपए का कलेक्शन फिल्म ने किया| ऐसे में टोटल कलेक्शन करीब 125 करोड़ के आस-पास पहुंच रही है| जिस हिसाब से फिल्म (Kesari) को प्रदर्शित किया जा रहा है उसके हिसाब से कहा जा सकता है कि यह सिनेमा घरों में तीसरे हफ्ते भी बरकरार रहेगी और कमाई जारी रहेगी |मुददे की बात तो ये है की ‘केसरी’ की यह कमाई उस सीजन में हो रही है जब बोर्ड एग्जाम के कुछ पेपर्स बचे हुए हैं और आल टाइम फवौरेट मैच IPL चल रह है | फिल्म न सिर्फ दर्शकों बल्कि समीक्षकों सराहा जा रहा है| 
बॉलीवुड से जुडी ऐसी ही और लेटेस्ट न्यूज़ अब केवल Youth Express पर.

