अगस्त में रिलीज हुई अक्षय कुमार की फिल्म ‘टॉयलेट एक प्रेम कथा’ ने शुरूवात से प्रशंसा जुटायी है। स्वस्छ भारत अभियान पर बनी यह फिल्म कमाई के मामले में भी अव्वल रही। अब माइक्रोसोफ्ट के संस्थापक बिल गेट्स ने फिल्म की तारीफ की है।
बॉलीवुड सुपरस्टार अक्षय कुमार अपनी बेहतरीन फिल्मों से फैन्स के दिलों में तो राज करते हैं ही, अब अंतरराष्ट्रीय स्तर की शख्सियत भी उनकी फैन बन गई है। माइक्रोसोफ्ट के संस्थापक बिल गेट्स ने अक्षय कुमार और भूमि पेडनेकर की फिल्म ‘टॉयलेट एक प्रेम कथा’ की तारीफ करते हुए, उस भारत की बेहतरीन फिल्मों से एक बताया है। बिल गेट्स ने कल एक ट्विट करके 2017 की ऐसी खबरों और ट्विट का जिक्र किया है, जिनसे वे प्रभावित रहे हैं। ट्विट में बिल गेट्स ने लिखा कि “बॉलीवुड की फिल्म टॉयलेट एक प्रेम कथा जो एक नए-नवेले शादीशुदा जोड़े की कहानी है, यह दर्शकों को भारत की सैनिटेशन समस्या के बारे में बताती है।“ बिल गेट्स ने ट्विट में एक आर्टिकल भी शेयर किया है, जिसमें फिल्म से जुड़ी सामाजिक घटनाओं का जिक्र किया गया है। प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के स्वस्छ भारत मिशन पर बनी यह फिल्म दर्शकों में काफी लोकप्रिय रही है। बॉक्स ऑफिस में इस फिल्म ने करीब 216 करोड़ रुपए की कमाई की है।

