हितेश पंत (नई दिल्ली)
फोर्ब्स ने 2018 के सबसे अमीर लोगों की लिस्ट जारी कर दी है। इस बार 7.5 लाख करोड़ रुपए की संपत्ति के साथ अमेजॉन के संस्थापक जेफ बेजोस टॉप पर हैं। जेफ 100 अरब की संपत्ति वाले दुनिया के पहले इंसान हैं। सबसे अमीर भारतीय की लिस्ट में मुकेश अंबानी टॉप पर हैं।
फोर्ब्स की वर्ल्ड बिलेनियर लिस्ट 2018 में दुनिया के 2208 अरबपतियों को शामिल किया गया है। इस लिस्ट में अमेरिका 585, चीन के 373 और भारत के 102 अरबपतियों को जगह मिली है। 4 साल तक दुनिया के सबसे अमीर शख्स रहे माइक्रोसॉफ्ट के बिल गेट्स इस बार जेफ बेजोस से पिछड़ गए हैं।
इस लिस्ट के अनुसार रिलायंस इंडस्ट्रीज के चैयरमैन मुकेश अंबानी की संपत्ति 40.1 अरब डॉलर या 2.61 लाख करोड़ रुपए हैं। वो वर्ल्ड वाइड लिस्ट में 19वें नंबर और भारत में नंबर वन पर हैं। भारतीय अरबपतियों में दूसरे नंबर पर विप्रो चैयरमैन अजीम प्रेमजी हैं। उनके पास 18.8 अरब डॉलर की संपत्ति है। दुनिया और देश के टॉप 5 अरबपतियों की लिस्ट इस तरह है-
दुनिया के टॉप 5 अरबपतियों की लिस्ट-
- जेफ बेजोफ, अमेजन के फाउंडर – संपत्ति- 112 बिलियन डॉलर
- बिल गेट्स, माइक्रोसॉफ्ट के फाउंडर – संपत्ति- 90 बिलियन डॉलर
- वॉरेन बफे, बर्कशायर हाथवे के चेयरमैन – संपत्ति- 84 बिलियन डॉलर
- बर्नार्ड अर्नाल्ट, LVMH के सीईओ – संपत्ति- 72 बिलियन डॉलर
- मार्क जुकरबर्ग, फेसबुक के सीईओ – संपत्ति- 71 बिलियन डॉलर
भारत के टॉप 5 अरबपतियों की लिस्ट-
- मुकेश अंबानी, रिलायंस इंडस्ट्रीज लिमिटिड के मालिक – संपत्ति – 40.1 अरब डॉलर
- अजीम प्रेमजी, विप्रो लिमिटिड के मालिक – संपत्ति- 18.8 अरब डॉलर
- लक्ष्मी निवास मित्तल, एरकेरोल मित्तल के चेयरमैन और सीईओ – संपत्ति – 18.5 अरब डॉलर
- शिव नडार, HCL के चेयरमैन – संपत्ति – 14.6 अरब डॉलर
- दिलीप सांघवी, सन फार्मा के फाउंडर – संपत्ति – 12.8 अरब डॉलर
