करण जौहर की आने वाली फिल्म केसरी अभी से चर्चाओं में है। इस फिल्म में अक्षय कुमार लीड रोल में होंगे। अब फिल्म की लीड एक्ट्रेस के नाम से भी पर्दा उठ चुका है। फिल्म में अक्षय का साथ देंगी परिणीति चौपड़ा।
हाल ही में अक्षय कुमार ने केसरी का पहला लुक रिलीव किया था। उन्होंने ट्विटर पर फिल्म का फोटो शेयर करते हुए लिखा था कि साल 2018 की शुरुवात अपने महत्वाकांक्षी प्रोजेक्ट फिल्म केसरी के रूप में कर रहा हूं। इसके बाद अब फिल्म के प्रोड्यूसर करण जौहर ने फिल्म की एक्ट्रेस का खुलासा करते हुए ट्वीट किया है। उन्होंने बताया कि फिल्म में अक्षय के साथ परिणीति चौपड़ा लीड रोल में नजर आएंगी। परिणीति पहली बार किसी फिल्म में अक्षय के साथ दिखायी देंगी। पहले सलमान खान भी इस फिल्म से जुड़े थे लेकिन विवाद के बाद उन्होंने खुद को पीछे कर लिया था। यह फिल्म सारागढ़ी के युद्ध पर बनी है। फिल्म के निदेशक अनुराग सिंह हैं। बताया जा रहा है कि यह फिल्म अगले साल होली में रिलीज होगी।

