खेल, मनोरंजन और ग्लैमर का मिश्रण इंडियन प्रीमियर लीग के अगले सीजन की तैयारिया शुरू होने लगी हैं। आईपीएल के लिए 27 और 28 दिसंबर को खिलाड़ियों की नीलामी होगी। खास बात यह है कि नीलामी के लिए इस बार टीम का बजट बढ़ा दिया गया है।
IPL का रोमांच ऐसा है कि इसका हर सीजन हिट जाता है। इसलिए नए सीजन की तैयारियां की शुरूवात अभी से हो गयी है। बीसीसीआई की तरफ से आई जानकारी के अनुसार आईपीएल के नए सीजन के लिए खिलाड़ियों की नीलामी बैंगलुरू में 27 और 28 जनवरी को होगी। पिछले दो साल से बैन चेन्नई सुपर किंग्स और राजस्थान रॉयल्स की टीमें भी इस नीलामी में प्रतिभाग करेंगी। आईपीएल में अभी तक एक टीम के पास खिलाड़ियों के खरीदने के लिए 66 करोड़ का बजट होता था। अब इस बजट को बढ़ाकर 80 करोड़ कर दिया गया है। अगर आप भी आईपीएल के शौकीन हैं तो जल्द अपने पसंदीदा खिलाड़ी की कीमत जान पाएंगे।