ZOOOK ने लॉन्च किया स्टाइलिश गेमिंग वायरलेस माउस, इतनी है बैटरी क्षमता

वैसे तो हम जब भी कम्प्यूटर पर गेम खेलते है तो हम चाहते है कि हमारे पास एक बढ़िया गेमिंग माउस हो और आसानी से गेम खेल सके। तो ऐसे में आपको बता दें कि भारत में गेमिंग हेडफोन लॉन्च करने के बाद ZOOOK जो कि एक फ्रांस की कंपनी है इन्होंने ने भारतीय बाजार में स्टाइलिश गेमिंग माउस ZOOOK Blade को लॉन्च कर दिया है। आपको बता दें कि ZOOOK Blade माउस देखने में काफी हद तक एप्पल माउस की तरह है। ZOOOK Blade में रबड़ स्क्रॉल व्हील लगा हुआ है जिसे लेकर स्किन फ्रेंडली का भी दावा किया जा रहा है।

सात रंगो में मिल सकेगा माउस

वहीं, ZOOOK Blade गेमिंग माउस आता है एलईडी बैकलाइट के साथ। इसके अलावा इस माउस के कलर की बात करें तो यह अलग-अलग करीब सात रंगों में मिल सकेगा। इस माउस की खास बात यह है कि यदि किसी प्लेयर का गेमिंग के वक्त ध्यान इधर-उधर भटक रहा है तो वह एलईडी लाइट को बंद भी कर सकता है। इसकी बॉडी एबीएस प्लास्टिक की बनी हुई है और इसका कॉलर लेदर का दिया गया है।

यूएसबी केबल के जरिए आराम से हो सकेगा चार्ज

ZOOOK Blade माउस की बात करें तो यह एक री-चार्जेबल गेमिंग माउस है जो आता है 600 mAh की लिथियम आयन बैटरी के साथ।    इस माउस की खास बात यह है कि इसकी बैटरी को यूएसबी केबल के जरिए आराम से चार्ज किया जा सकता है। इसके अलावा माउस की एक और खासियत यह है कि इसमें मल्टी स्टेज एनर्जी सेविंग मोड दिया गया है। इसमें ऑटो स्लीपिंग मोड भी दिया गया है। जो 10 मिनट तक इस्तेमाल ना होने पर माउस स्लीपिंग मोड में चला जाता है।

ये है कीमत

वहीं, इस गेमिंग माउस में 2.4G वायरलेस टेक्नोलॉजी दी गई है। इसका प्रयोग करने के लिए किसी ड्राइवर की जरूरत नहीं है। इसमें तीन स्पीड 800/1200/1600 हैं। इसे विंडोज 7/8/10/XP, Vista 7/8, Mac और Linux पर प्रयोग किया जा सकता है। ZOOOK Blade की कीमत की बात करें तो इसकी कीमत 999 रुपये रखी गई है और इसकी बिक्री ऑफलाइन स्टोर पर भी उपलब्ध है।

Summary
ZOOOK ने लॉन्च किया स्टाइलिश गेमिंग वायरलेस माउस, इतनी है बैटरी क्षमता
Article Name
ZOOOK ने लॉन्च किया स्टाइलिश गेमिंग वायरलेस माउस, इतनी है बैटरी क्षमता
Description
वैसे तो हम जब भी कम्प्यूटर पर गेम खेलते है तो हम चाहते है कि हमारे पास एक बढ़िया गेमिंग माउस हो और आसानी से गेम खेल सके। तो ऐसे में आपको बता दें कि भारत में
Author
Publisher Name
Youth Express
Publisher Logo

Sundram Chaurasia

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

IND vs SA Head To Head in T20’S IPL 2022: STAT TRACKER