कोरोना वायरस के संक्रमण से बचने के लिये लाइफस्टाइल को रखे दुरूस्त जानियें कैसे

कोरोना वायरस के संक्रमण से बचने के लिये लाइफस्टाइल को रखे दुरूस्त जानियें कैसे

इस समय देश में एक बार फिर से कोरोना वायरस का कहर थमने का नाम नहीं ले रहा है। तो वहीं इस दौरान सेल्फ मेडिकेशन और चीजों की सही जानकारी न होने की वजह से कई लोग कोरोना के साथ ही अन्य बीमारियों की चपेट में आ रहे है। हालांकि, संक्रमण के दौरान लाइफस्टाइल में कुछ बदलाव करने से आपको काफी आराम मिल सकता है।

खास बात

आपको बता दें कि इस समय कोरोना वायरस का संक्रमण हर किसी की बॉडी पर अलग तरीके से असर डाल रहा है। इससे ठीक होने के लिए भी सबका रिकवरी टाइम और प्रोसेस भी अलग-अलग है। वहीं, कोविड 19 से संक्रमित होने के बाद कुछ दिनों तक आपको अपना ज्यादा से ज्यादा ख्याल रखने और लाइफस्टाइल को पूरी तरह से बदल देने की जरूरत है।

अच्छे स्वास्थ्य के लिए विटामिन D आवश्यक

इस कोरोना काल में अच्छे स्वास्थ्य के लिए विटामिन D बेहद जरूरी होता है। तो आप ऐसे में सुबह धूप में करीब 10 से 15 मिनट तक जरूर बैठें। वैसे तो इन दिनों गर्मी के दिनों में धूप तेज हो रही है इसलिए सुबह की हल्की धूप में ही बैठें, वरना डिहाइड्रेशन होने का खतरा रहता है।

ऑक्सीजन लेवल बना रहे दुरूस्त

आज हम देख रहे है कि कोरोना से लोगो का ऑक्सीजन लेवल गिर रहा है। तो ऐसे में बॉडी में ऑक्सीजन का लेवल दुरुस्त रखने के लिए प्राणायाम जरूर करें। कोरोना काल में ऑक्सीजन लेवल में सुधार करने के लिए अनुलोम-विलोम, भ्रामरी, कपालभाति और भस्त्रिका प्राणायाम करना चाहिए ताकि बॉडी का ऑक्सीजन लेवल ठीक बना रहे।

करें ड्राईफूट्स का सेवन

डाइट की बात करें तो इस समय लोगो का खासकर से अपनी डाइट का ध्यान रखना चाहिए। हर सुबह खजूर, किशमिश, बादाम और अखरोट का सेवन करें। अगर आपकी खाने की इच्छा कम है तो ड्राईफ्रूट का सेवन कर सकते है। इससे आपको जरूरी न्यूट्रिशन के साथ ही एनर्जी भी प्राप्त होगी।

Summary
कोरोना वायरस के संक्रमण से बचने के लिये लाइफस्टाइल को रखे दुरूस्त जानियें कैसे
Article Name
कोरोना वायरस के संक्रमण से बचने के लिये लाइफस्टाइल को रखे दुरूस्त जानियें कैसे
Description
इस समय देश में एक बार फिर से कोरोना वायरस का कहर थमने का नाम नहीं ले रहा है। तो वहीं इस दौरान सेल्फ मेडिकेशन और चीजों की सही जानकारी न होने की वजह से कई लोग कोरोना के साथ ही अन्य बीमारियों की चपेट में आ रहे है।
Author
Publisher Name
Youth Express
Publisher Logo

Sundram Chaurasia

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

IND vs SA Head To Head in T20’S IPL 2022: STAT TRACKER