एपल ने भारत में ऐसा पावरफुल कम्प्यूटर लॉन्च किया है जिसकी जानकारी शायद हर किसी को न हो। ये कम्प्यूटर है एपल का iMac Pro. ये आधुनिक कम्प्यूटर बेहद फास्ट और नई तकनीकों पर आधारित है। अमेरिका समेत दुनिया के कुछ बाजारों में ये कम्प्यूटर बीते दिसंबर से मौजूद है। अब कंपनी ने इसे भारतीय बाजार में भी उपलब्ध करा दिया है।
अमेरिकी कंपनी एपल प्रीमियम डिवाइस बनाने के लिए जानी जाती है। इसका iMac Pro भी इन्हीं डिवाइस में से एक है। इसमें कई अत्याधुनिक खूबियां हैं। कम्प्यूटर में 27 इंच की 5K (5120×2880 पिक्सल) डिस्प्ले दी गई है। iMac Pro में upto 4.2GHz टर्बो बूस्ट के साथ 19MB cache और 8-कोर 3.2GHz Intel Xeon W वर्कस्टेशन क्लास चिप दी गई है।
स्टोरेज के मामले में भी कम्प्यूटर बहुत खास है। इसमें 32GB 2666MHz DDR4 ECC और 1TB SSD मैमोरी है। इसमें AMD Radeon Pro Vega 56 ग्राफिक प्रोसेसर दिया गया है, जिसमें 8GB HBM2 की मैमोरी मिलेगी। इसके अलावा कम्प्यूटर में SDXC कार्ड स्लॉट, 10Gb Ethernet पोर्ट, 802.11ac Wi-Fi और 4.2 ब्लूटूथ कनेक्टीविटी भी है।
नया iMac Pro स्पेस ग्रे फिनिश में भारतीय बाजारों में उपलब्ध होगा। कंपनी ने इसमें न्यूमेरिक की बोर्ड के साथ मैजिक की बोर्ड भी दिया है। भारत में iMac Pro की कीमत 4,15,000 रुपए रखी गई है। कंपनी ने ऑथराइज डीलर्स के पास अभी ये कम्प्यूटर सीमित संख्या में उपलब्ध कराए हैं। कंपनी ने दावा किया है कि आने वाले समय में कम्प्यूटर की संख्या बढ़ा दी जाएगी।
