चीनी कंपनी Xiaomi आये दिन नए मोबाइल फ़ोन लांच कर रहा है. हाल ही में शाओमी ने अपने 64mb कैमरे वाले फोन रेडमी नोट 8 प्रो को लॉन्च किया है, इस दौरान Mi 10 और Xiaomi Mi 10 Pro चर्चे में बना हुआ था। लेकिन कंपनी ने अपना यह नया स्मार्टफोन Xiaomi Mi 10 और Xiaomi Mi 10 pro को आज यानि 13 फ़रवरी को लॉन्च कर दिया है। ये दोनों स्मार्टफोन्स Android 10 बेस्ड Xiaomi के कस्टम ऑपरेटिंग सिस्टम पर चलते हैं. इन दोनों फ़ोन की खासियत इसका कैमरा है, क्योंकि इसमें 108 मेगापिक्सल का high-resolution कैमरा दिया गया है। तो चलिए आपको इन दोनों ही फोन के बाकी फीचर्स और कीमत के बारे में विस्तार से बता दे।
Xiaomi Mi 10 specification
अगर हम Xiaomi Mi 10 के फीचर्स की बात करे तो, कंपनी इसमें 6.7 इंच की AMOLED डिस्प्ले दी है. इसकी डिस्प्ले 90Hz रिफ्रेश रेट वाली है. कंपनी ने कहा है कि इसका टच सैंपलिंग 180Hz का है. Mi 10 में Qualcomm का फ्लैगशिप चिपसेट Snapdragon 865 दिया गया है.
इससे तीन वेरिएंट्स के साथ पेश किया गया है. बेस वेरिएंट में 8GB रैम के साथ 128GB की स्टोरेज दी गई है, दूसरे वेरिएंट में 8GB रैम के साथ 256GB की मेमोरी है. जबकि Mi 10 के टॉप वेरिएंट में 12GB रैम के साथ 256GB की इंटर्नल स्टोरेज है. साथ ही इस स्मार्टफोन में 4,780mAh की बैटरी दी गई है और इसके साथ 30W फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट है. ये फोन 10W रिवर्स चार्जिंग भी सपोर्ट करता है.
Mi 10 में क्वाड रियर कैमरा सेटअप है, जिसमें 108-मेगापिक्सल का मेन कैमरा दिया गया है और यह कैमरा 7-एलीमेंट लेंस, 1/1.33-इंच सेंसर और OIS सपोर्ट के साथ आता है। सेटअप में अन्य कैमरा की बात करें तो इसमें 13-मेगापिक्सल वाइड-एंगल लेंस शामिल है, जो 123-डिग्री फील्ड ऑफ़ व्यू और f/2.4 अपर्चर के साथ आता है। अन्य दो कैमरा 2-मेगापिक्सेल रिजॉल्यूशन वाले f/2.4 लेंस हैं। यूज़र्स इस कैमरा सेटअप से 7,680 x 4,320 पिक्सल रिज़ॉल्यूशन पर 8K वीडियो रिकॉर्डिंग कर सकते हैं। सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए फोन में 20-मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा दिया गया है।
Xiaomi Mi 10 Pro स्पेसिफिकेशन्स
Mi 10 Pro में 6.67 इंच की 90 Hz रिफ्रेश वाली AMOLED कर्व्ड डिस्प्ले दिया गया है. इसके साथ भी 180Hz का टच रिफ्रेश रेट है. ये स्मार्टफोन 5G सपोर्ट करता है और इसमें भी Qualcomm का लेटेस्ट चिपसेट Snapdragon 865 प्रोसेसर दिया गया है.
यह फ़ोन कंपनी ने इस इस सीरीज का प्रीमियम वर्जन है. Mi 10 Pro के बेस वेरिएंट में 8GB रैम के साथ 256GB की स्टोरेज दी गई है. दूसरे वेरिएंट में 8GB रैम के साथ 256GB की स्टोरेज है, जबकि टॉप मॉडल में 12GB रैम के साथ 512GB की मेमोरी दी गई है. इसमें बैटरी 4,500mAh की है और इसके साथ 50W फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट है. ये स्मार्टफोन वायरलेस चार्जिंग सपोर्ट करता है जिसे आप Qi एनेबल्ड वायरलेस चार्जर से चार्ज कर सकते हैं.
Mi 10 में भी क्वाड रियर कैमरा सेटअप दिया गया है, जिसमें 108-मेगापिक्सल का मेन कैमरा दिया गया है और यह कैमरा 8-एलीमेंट लेंस, 1/1.33-इंच सेंसर और OIS सपोर्ट के साथ आता है। सेटअप में अन्य कैमरा की बात करें तो इसमें 20-मेगापिक्सल वाइड-एंगल लेंस शामिल है, जो 117-डिग्री फील्ड ऑफ़ व्यू और f/2.2 अपर्चर के साथ आता है। अन्य दो कैमरा f/2.0 अपर्चर वाला 12-मेगापिक्सेल लेंस और f/2.0 अपर्चर, 10x ऑप्टिकल ज़ूम, ओआईएस के साथ आने वाला 8-मेगापिक्सल का टेलीफोटो लेंस शामिल हैं। इस फोन में भी 20-मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा दिया गया है।
इसके अलावा बता दें कि कैमरा बेंचमार्क वेबसाइट DxOMark ने Mi 10 Pro को 124 स्कोर दिया है, जिसके साथ अब यह फोन वेबसाइट में बेस्ट कैमरा फोन की लिस्ट का लीडर बन गया है। इससे पहले इस लिस्ट को Mi Note 10 Pro और Huawei Mate 30 Pro लीड कर रहे थे।
कीमत
Xiaomi Mi 10 की शुरुआती कीमत CNY 3,999 है, जबकि इसका टॉप मॉडल CNY 4,699 का है. Xiaomi Mi 10 Pro की शुरुआती कीमत CNY 4,999 है, जबकि इसका टॉप मॉडल CNY 5,999 में मिलेगा. हालांकि यह दोनों ही फ़ोन चीन में लांच किया गया है. भारत में ये दोनों स्मार्टफोन्स कब लॉन्च होंगे फिलहाल कंपनी ने इस बारे में कुछ भी नहीं कहा है.
Xiaomi launches its most premium mid-range device: Mi Note 10
टेक्नोलॉजी से जुडी खबर YOuth Express पर.



