चीनी मोबाइल निर्माता कंपनी शिओमी जल्द ही Mi 9 का अपग्रेडेड वेरिएंट Mi 10 लॉन्च करने की तैयारी में है। लेकिन लांच से पहले ही इस फ़ोन के की जानकारी लीक हो गयी है. कंपनी इस फ़ोन को अगले साल लांच कर सकती है. लीक जानकारी के मुताबिक फ़ोन में 108 मेगापिक्सेल का कैमरा दिया गया है. इसकी स्क्रीन Vivo NEX 3 की तरह होगी। इसका स्क्रीन टू बॉडी रेश्यो 99.6 फीसद होगा। इस फोन के रेंडर्स चाइनीज पब्लिकेशन TechConfigurations ने कुछ रेंडर्स पेश किए हैं।
Mi 10 के संभावित फीचर?
लीक के मुताबिक Mi 10 के कुछ फीचर्स की जानकरी सामने आयी है. सम्भावना है की इसमें 6.7-इंच का QHD डिस्प्ले दिया गया होगा। इसका स्क्रीन टू बॉडी रेश्यो 96 फीसद है। फोन का बैक पैनल ग्लास का होगा। साथ ही इसमें वर्टिकल ट्रिपल कैमरा सेटअप मौजूद होगा। इसमें 108 मेगापिक्सल का सैमसंग सेंसर है। बता दे कंपनी का यह फ़ोन ISOCELL Bright HMX प्राइमरी सेंसर के साथ आएगा। इसके साथ ही 3x ऑप्टिकल जूम को भी यह सेंसर सपोर्ट करेगा। इसका दूसरा सेंसर 16 मेगापिक्सल का है। वहीं, तीसरा सेंसर 20 मेगापिक्सल का होने की उम्मीद है। आपको बता दें कि इसका प्राइमरी सेंसर ISOCELL Bright HMX को ISOCELL Plus pixel को मिलाकर बनाय गया है। सेल्फी कैइस्तेमाल मरा की डिटेल अभी सामने नहीं आई हैं।
Xiaomi launches its most premium mid-range device: Mi Note 10
बता दे की ISOCELL Bright HMX सेंसर में Samsung ने smart ISO और Tetracell तकनीक का इस्तेमाल किया है। इसी वजह से xiaomi कंपनी ने Mi 10 में इसका उपयोग करना सही समझा। इसके सेंसर के जरिए कम रोशनी में अच्छी फोटो ली जा सकती हैं। यह सेंसर 4 पिक्सल को मिलाकर एक बड़ा पिक्सल बनाती है। इस सेंसर में Smart WDR मौजूद है। यह वाइड डायनेमिक रेंज फोटो क्लिक करने में मदद करता है। यह सेंसर 1/1.33-इंच का है।
साथ ही Mi 10 में इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर और क्वॉलकॉम 865 प्रोसेसर दिए जाने की संभावना है। इसे ब्लू, ब्राइट पिंक, रेड और ग्रीन कलर में पेश किया जा सकता है।
टेक्नोलॉजी से जुडी खबर Youth Express पर.


