Huawei का यह 5G स्मार्टफोन मार्केट में हुआ लांच, क्वैड कैमरा से लैस

Huawei Mate 30 Pro

चीनी स्मार्टफोन निर्माता कंपनी Huawei  ने अपना एक और 5G स्मार्टफोन मार्केट में लांच कर दिया है. यह स्मार्टफोन क्वैड कैमरा सेटअप के साथ आता है. यह कंपनी का दूसरा 5G स्मार्टफोन है. अगर इसके खास स्पसिफिकेशन  करे तो इस स्मार्टफोन में कंपनी के इन-हाउस Kirin 990 5G चिपसेट प्रोसेसर का इस्तेमाल किया गया है। Gizmochina की रिपोर्ट के मुताबिक, ये स्मार्टफोन Google Android 10 पर आधारित EMUI 10 को सपोर्ट करती है। हालांकि, इसमें यूजर्स को Google की अन्य सर्विसेज नहीं मिलेगी। आपको इस फ़ोन का नाम बात दे, यह हुवावे कंपनी का  Huawei Mate 30 Pro है. चलिए अब इसके स्पेसिफिकेशन और कीमत के बारे में आपको पूरी जानकारी विस्तार से बता दे.

Huawei Mate 30 Pro

Huawei Mate 30 Pro prize :

कंपनी ने Mate 30 Pro को UAE और मिडिल ईस्ट के लिए लॉन्च किया है। ये स्मार्टफोन UAE और मिडिल ईस्ट के 5G नेटवर्क को सपोर्ट करेगा।  वही, कीमत की बात करे तो इसे  (AED 1,829 लगभग Rs 75,000) की कीमत में खरीदा जा सकता है। Huawei Mate 30 Pro को 15 जनवरी से सेल के लिए उपलब्ध करा दिया जाएगा।

 

Huawei Mate 30 Pro Specification :

इस स्मार्टफोन के फीचर्स की बात करें तो इस फोन के बैक में क्वाड रियर कैमरा सेट-अप दिया गया है, जो कि OnePlus 7T की तरह ही रेक्टेंग्युलर शेप में फिट किया गया है। फोन में 6.53 इंच की OLED डिस्प्ले दी गई है, जो कि HD+ रिजोल्यूशन को सपोर्ट करता है।

कैमरे  की बात करे तो, इसमें 40 मेगापिक्सल का प्राइमरी सेंसर दिया गया है। फोन में 8 मेगापिक्सल का टेलिफोटो लेंस दिया गया है जो 3x ऑप्टिकल जूम को सपोर्ट करता है। इसके अलावा इसमें 40 मेगापिक्सल का ही अल्ट्रा-वाइड शूटर दिया गया है और एक 3D ToF लेंस दिया गया है। फोन के फ्रंट कैमरे की बात करें तो इसमें 32 मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा दिया गया है, जो कि वीडियो कॉलिंग और सेल्फी कैमरा का काम करता है।

Huawei Mate 30 Pro

साथ ही ये स्मार्टफोन 12GB RAM और 512GB स्टोरेज के साथ UFS 3.0 सपोर्ट के साथ आता है। फोन को पावर देने के लिए इसमें 4,500 एमएएच की दमदार बैटरी दी गई है। फोन 40W तक की फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करता है। इसके साथ 27W की फास्ट वायरलेस चार्जिंग का भी सपोर्ट दिया गया है। आपको बता दे की Huawei Mate 30 Pro के साथ कंपनी यूजर को SuperCharge Wireless कार चार्जर ऑफर किया जा रही  है, साथ ही DJI Osmo Mobile 3 गिंबल भी ऑफर किया जा रहा है।

https://www.youtube.com/watch?v=Bj2ffS-H6WY

टेक्नोलॉजी से जुडी खबर Youth Express  पर. 

Summary
Huawei Mate 30 Pro 5G स्मार्टफोन मार्केट में हुआ लांच-Youth Express
Article Name
Huawei Mate 30 Pro 5G स्मार्टफोन मार्केट में हुआ लांच-Youth Express
Description
Huawei  ने अपना एक और 5G स्मार्टफोन मार्केट में लांच कर दिया है. Huawei Mate 30 Pro में इन-हाउस Kirin 990 5G चिपसेट प्रोसेसर का इस्तेमाल किया गया है।
Author
Publisher Name
Youth Express
Publisher Logo

Vasundhara Singh

A Former videomaker -Stichio A former intern at- News World Hindi Channel Former intern at-India Tv Web desk Journalist - Youth Express

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

IND vs SA Head To Head in T20’S IPL 2022: STAT TRACKER