Xiaomi ने हाल में अपने दो नए हैंडसेट लांच किये है. mi note 8 और mi note 8 pro में कंपनी ने 64 mp क्वैड कैमरा सेटअप दिया था. फिलहाल,अब शिओमी कंपनी कुछ नया फिर से लाने की तैयारी में है. कंपनी अपने दो नए मॉडल के स्मर्टफ़ोने लाने की सोच रही है. इन्हें जल्द ही लॉन्च किया जा सकता है. ये मॉडल्स Mi Note 10 और Mi Note 10 Pro होंगे।
जल्द आएगा Mi Note 10 और Mi Note 10 Pro
फिलहाल शाओमी की ओर से इसे लेकर कोई घोषणा नहीं की गई है. लेकिन कथित तौर पर Note 10 और Note 10 Pro के शुरुआती सर्टिफिकेशन के लिए थाईलैंड के नेशनल ब्रॉडकास्टिंग एंड टेलीकम्यूनिकेशन कमीशन (NBTC) और ईस्टर्न इकोनॉमिक कॉरिडोर (EEC) पहुंचने की जानकारी मिली है. इसी तरह रिपोर्ट्स के मुताबिक Note 10 को सिंगापुर के इंफोकॉम मीडिया डेवलपमेंट अथॉरिटी (IMDA) में भी स्पॉट किया गया है.
थाईलैंड के कथित नेशनल ब्रॉडकास्टिंग एंड टेलीकम्यूनिकेशन कमीशन और ईस्टर्न इकोनॉमिक कॉरिडोर (EEC) लिस्टिंग में मी नोट 10 और मी नोट 10 प्रो के स्पेसिफिकेशन्स को लेकर कोई जानकारी नहीं दी गई है. हालांकि टिप्सटर सुधांशु अंबोरे ने एक ट्वीट में बीते शनिवार 26 अक्टूबर को बताया कि Mi Note 10 का मॉडल नंबर M1910F4G और Mi Note 10 Pro का मॉडल नंबर M1910F4S होगा.
आपको बता दे की इसके स्पेसिफिकेशन के बारे में कयास लगया जा रहा है की- Note 10 और Note 10 Pro दोनों में ही क्वॉलकॉम स्नैपड्रैगन 855+ प्रोसेसर मिलेगा और ये 120Hz डिस्प्ले के साथ आएंगे. रिपोर्ट्स के मुताबित इन दोनों में 50x जूम सपोर्ट भी दिया जा सकता है.
वही, हाल ही में लांच हुए मी नोट 8 प्रो के स्पेसिफिकेशन की बात करे तो इसमें चार कैमरा दिया गया है. इसका प्रामरी कैमरा 64 MP का है. इसमें MediaTek G90t चिपसेट दिया गया है जो गेमिंग के लिए खास है. ये प्रोसेसर लिक्विड कूलिंग सपोर्ट करता है. इस स्मार्टफोन में 6.53 इंच डिस्प्ले दी गई है और रियर फिंगरप्रिंट स्कैनर है.
हालांकि, टिप्सटर द्वारा शेयर किए गए स्क्रीनशॉट से ये भी पता चलता है कि दोनों नए शाओमी फोन्स को NBTC और EEC से सर्टिफिकेशन मिल गया है. ऐसे में निकट भविष्य में इनकी लॉन्चिंग हो सकती है. वहीं ट्विटर पर आइस यूनिवर्स नाम से मौजूद एक दूसरे टिप्सटर ने दावा किया है कि Mi Note 10 को अक्टूबर के अंत तक लॉन्च किया जाएगा.
टेक्नोलॉजी से जुडी खबर youth Express पर.


