जैसा कि हम सभी जानते है कि बादाम वो खास ड्राई फ्रूट है जो एक साल से कम उम्र के बच्चों को भी खिलाया जाता है। जो एक तरह स्वास्थ्य के लिए भी अच्छा माना जाता है। जो हमारी सेहत को सही रखता है। अब आप सोच रहे होंगे कि इतना छोटा बच्चा बादाम कैसे खा सकता है।
रातभर भिगोएं पानी में
क्या आप ये जानते है कि बादाम की एक सूखा मेवा है और ज्यादतर ड्राई फ्रूट्स तासीर में गर्म होते हैं। बादाम भी बहुत गर्म होता है। इसलिए इसकी तासीर को शीतल करके संतुलन लाने के लिए भी इसे भिगोकर खाने की सलाह दी जाती है। इसके अतिरिक्त भी अन्य कई कारण हैं जो स्वास्थ्य से संबंधित हैं, जिनकी वजह से बादाम को रातभर पानी में भिगोकर और सुबह छीलकर खाने का सुझाव हेल्थ एक्सपर्ट्स देते हैं।जो एक तरह से सही भी होता है। आइये जानें कि क्यों बादाम को भिगोकर छीलकर खाना चाहिए।
जिसके होते है अनेक लाभ
बादाम को भिगोकर खाने के एक नहीं बल्कि अनेक लाभ हैं। पहली बात तो यह कि बादाम के ब्राउन छिलके में जो छिलका स्किन की तरह बादाम पर चिपका रहता है। इसमें टेनिन नामक तत्व शामिल होता है। जो बादाम के डायजेशन में परेशानी खड़ी करता है। टेनिन के कारण बादाम के सभी गुण शरीर को नहीं मिल पाते क्योंकि यह बादाम द्वारा एंजाइम्स को रिलीज करने में बाधा करता ह। इसलिए बादाम खाने के बाद भी शरीर को इसके सभी गुण नहीं मिल पाते हैं।बादाम को पानी में भिगोकर रखने से इसका छिलका उतारने में आसानी होती है और स्मूद टेक्सचर का आल्मंड खाकर इसके सभी पोषक तत्व भी प्राप्त होते हैं।