घर पर इस तरह बनाएं पनीर फिंगर्स, बड़ो से लेकर बच्चों तक सभी को आएगा पसंद

घर पर इस तरह बनाएं पनीर फिंगर्स, बड़ो से लेकर बच्चों तक सभी को आएगा पसंद

हम अक्सर घर पर हमेशा रोज-रोज एक जैसा नाश्ते में एक ही चीज खाकर बोर हो जाते है। तो ऐसे में कभी-कभी यह मन करता है कि क्या नया बनाया जाएं। जो घर में बड़ो से लेकर सभी को पसंद आए। तो आज हम बात करने जा रहे है एक ऐसी चीज की जिसका नाम है पनीर फिंगर्स। जिसे खाकर आपका मन प्रसन्न हो जाएगा। आइये जानते है इसकी रेसिपी।

सामग्री

  • पनीर – 300 ग्राम
  • मैदा – 2 कप
  • कॉर्न स्टार्च – 1 बड़ा चम्मच
  • लाल मिर्च पाउडर – 1 छोटा चम्मच
  • काली मिर्च पाउडर – 1 छोटा चम्मच
  • चाट मसाला – 1 टेबल स्पून
  • हल्दी – 1 बड़ा चम्मच
  • नमक स्वादअनुसार
  • ब्रेड का चूरा – 1 कप
  • तेल आवश्यकता अनुसार
  • पानी – 1 कप

विधि

सबसे पहले पनीर को फिंगर साइज के टुकड़ों में काट लें। फिर इसके बाद एक बाउल में लाल मिर्च पाउडर, काली मिर्च पाउडर, चाट मसाला, नमक मिलाएं। फिर इन सभी चीजों को अच्छे से मिलाएं और तैयार पनीर फिंगर्स डालें। पनीर को कम से कम 10 मिनट के लिए मैरीनेट होने के लिए रख दें। एक अलग कटोरे में मैदा और कॉर्नस्टार्च डालें। इसमें थोड़ा पानी और नमक मिलाएं। फिर इसके बाद दोनों सामग्रियों को मिलाकर एक स्मूथ बैटर बना लें।

खास बात

फिर इसके बाद एक पैन में तेल गर्म करें। इसके बाद मैरिनेट किए हुए पनीर को मैदे के मिश्रण में मिलाएं। पनीर को मैदा में अच्छी तरह मिलाकर तेल में तल लें। पनीर को तेल में सुनहरा भूरा होने तक तलें। जब पनीर दोनों तरफ से ब्राउन हो जाए तो इसे एक बर्तन में निकाल लें।  बाकी पनीर को भी इसी तरह फ्राई कर लें और फिंगर्स तैयार कर लें। आपकी टेस्टी फिंगर्स तैयार हैं। फिंगर सॉस के साथ गरमागरम परोसें।

Summary
घर पर इस तरह बनाएं पनीर फिंगर्स, बड़ो से लेकर बच्चों तक सभी को आएगा पसंद
Article Name
घर पर इस तरह बनाएं पनीर फिंगर्स, बड़ो से लेकर बच्चों तक सभी को आएगा पसंद
Description
हम अक्सर घर पर हमेशा रोज-रोज एक जैसा नाश्ते में एक ही चीज खाकर बोर हो जाते है। तो ऐसे में कभी-कभी यह मन करता है कि क्या नया बनाया जाएं।
Author
Publisher Name
Youthexpress

Sundram Chaurasia

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

IND vs SA Head To Head in T20’S IPL 2022: STAT TRACKER