नए साल यानि 2023 का इंतजार सभी को बेसब्री से है। जहां नए साल की की बेहतर शुरुआत के लिए अक्सर लोग भगवान के दर्शन करने के लिए प्रसिद्ध मंदिरों में जाकर आशीर्वाद लेते हैं। इसके चलते कई मंदिरों में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ हो जाती है। जहां कंट्रोल करना मुश्किल हो जाता है। ऐसे में मंदिर प्रशासन को कई तरह की परेशानियों का सामना भी करना पड़ता है। इसी के चलते मध्य प्रदेश के उज्जैन में स्थित महाकालेश्वर मंदिर के गर्भगृह में भक्तों के प्रवेश पर रोक लगा दी गई है।
13 दिन बंद रहेगा दर्शन
जानकारी के अनुसार मंदिर प्रशासन का कहना है कि क्रिसमस की छुट्टियों और नए साल के दौरान मंदिर में भक्तों की संख्या तेजी से बढ़ने की संभावना को देखते हुए मंदिर की प्रबंधन समिति ने शनिवार के दिन से अगले 13 दिनों तक गर्भगृह में लोगों के प्रवेश पर रोक लगाने का फैसला किया है। वहीं, मंदिर समिति के एक पदाधिकारी ने बताया कि गर्भगृह में प्रवेश 5 जनवरी तक प्रतिबंधित रहेगा। यह फैसला क्रिसमस और नए साल पर पड़ने वाली छुट्टियों के तहत भारी संख्या में भक्तों के आने की संभावना को देखते हुए लिया गया है।
24 दिसंबर के दिन से बंद हुआ प्रवेश
हालांकि, मंदिर प्रबंधन समिति के अध्यक्ष एवं जिलाधिकारी आशीष सिंह ने कहा, साल के अंतिम सप्ताह में छुट्टियों के चलते महाकाल लोक और महाकाल दर्शन के लिए बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं के आने की संभावना को देखते हए 24 दिसंबर से पांच जनवरी तक गर्भगृह में प्रवेश पर प्रतिबंध लगा दिया गया है। मंदिर प्रशासन का कहना है कि श्रद्धालुओं के लिए गर्भगृह प्रवेश तो बंद कर दिया गया है, लेकिन दर्शन के लिए दूसरे इंतेजाम किए गए हैं। जहां भक्त आराम से बाबा के दर्शन कर पाएंगे।
Summary

Article Name
नए साल में नहीं कर पाएंगे बाबा महाकाल के गर्भगृह दर्शन, जानियें क्यों
Description
नए साल यानि 2023 का इंतजार सभी को बेसब्री से है। जहां नए साल की की बेहतर शुरुआत के लिए अक्सर लोग भगवान के दर्शन करने के लिए प्रसिद्ध मंदिरों
Author
Sundram Chaurasia
Publisher Name
youthexpress