अगर हम ये कहे कि आज का जमाना पूरी तरह से सोशल मीडिया के इर्द गिर्द घूमता है, तो इसमें कुछ गलत नहीं होगा। अब भले ही वो इंसान का हुनर हो या जीव जंतुओं की अजीबोगरीब हरकतें, लेकिन ये सब चीजें केवल सोशल मीडिया के जरिए ही दुनिया भर के सामने आती है। बहरहाल ऐसा ही एक खूबसूरत सा वीडियो इन दिनों काफी वायरल हो रहा है। दरअसल इस वीडियो के अनुसार जब कबूतर ने पहनी टोपी, तो लोगों ने कई तरह के सवाल पूछने शुरू कर दिए। अब आप सोच रहे होंगे कि भला कबूतर कैसे हैट पहन सकता है। तो ये कैसे मुमकिन हो सकता है, इस बारे में भी हम आपको बताते है। सबसे पहले तो एक ट्विटर यूजर ने कुछ कबूतरों की तस्वीर ट्विटर पर शेयर की।
जब कबूतर ने पहनी टोपी तो लोगों ने पूछे ऐसे सवाल..
यहाँ गौर करने वाली बात ये है कि इन कबूतरों ने फनी काऊबॉय हैट पहन रखी थी और ये धीरे धीरे आगे बढ़ रहे थे। यानि इधर उधर घूम रहे थे। बस जैसे ही यह तस्वीर ट्विटर पर शेयर की गई, वैसे ही यह वायरल हो गई। जाहिर सी बात है कि शायद ही कोई इंसान ऐसा होगा, जिसे इतना खूबसूरत नजारा पसंद न आएं। हालांकि जब इन कबूतरों के पास से गुजरते हुए लोगों ने देखा कि कबूतरों के झुकने के बावजूद भी यह हैट नहीं गिर रही है, बल्कि उसी जगह पर बनी हुई है। तो ऐसे में लोगों के मन में कई तरह के सवाल खड़े हो गए।
Someone is putting tiny cowboy hats on Vegas pigeons. There are consequences to legalizing marijuana. pic.twitter.com/CdK06gauYQ
— Las Vegas Locally 🌴 (@LasVegasLocally) December 7, 2019
— Luv Eater 👾🍉 (@Mx_Chaos420) December 5, 2019
The pigeons in cowboy hats video has made its way to @JimmyKimmelLive, he thinks maybe it’s @MikeTyson. Lol @LasVegasLocally pic.twitter.com/w2gSRQLqy5
— Dayna Roselli (@DaynaRoselli) December 11, 2019
दरअसल ये सब देखने के बाद लोगों के मन में सवाल उठा कि क्या ये हैट गोंद से कबूतरों के सर पर चिपकाई गई है या कोई और बात है, क्यूकि अगर ऐसा किया गया है, तो ये गलत है। ऐसा करना जीव जंतुओं के लिए सही नहीं है। बता दे कि जब कबूतर ने पहनी टोपी को लोगों ने देखा तो उन्होंने पूछा कि ऐसा काम किसने किया है। वही इस बारे में लॉस वेगास की पुलिस का कहना है कि यह कोई पुलिस केस तो नहीं लग रहा है, लेकिन फिर भी जीव जंतुओं के साथ कुछ भी गलत करना सही नहीं है।


