अगर हम रोजमर्रा की चीजों की बात करे तो इन दिनों प्याज की चर्चा सबसे ज्यादा हो रही है। अब प्याज की बढ़ती कीमत के बारे में तो हर बखूबी जानता ही है। शायद यही वजह है कि आज कल लोगों ने भी प्याज का इस्तेमाल करना कम कर दिया है। बहरहाल इसका असर केवल आम लोगों पर ही नहीं बल्कि बॉलीवुड सितारों पर भी देखने को मिला है। तभी तो बॉलीवुड एक्ट्रेस ने प्याज पर तंज कस्ते हुए उन रेसिपी के बारे में बताया है, जो प्याज के बिना भी स्वादिष्ट बन सकती है। दरअसल बॉलीवुड एक्ट्रेस ट्विंकल खन्ना ने इस मुद्दे को लेकर ट्विटर पर ट्वीट किया था और उनका यह मजेदार ट्वीट लोगों को काफी पसंद भी आया।
प्याज की बढ़ती कीमत पर एक्ट्रेस ने कसा तंज..
यानि अगर हम सीधे शब्दों में कहे तो प्याज से परेशान होने की बात को ट्विंकल खन्ना ने काफी मजेदार तरीके से सोशल मीडिया पर जाहिर किया है। केवल इतना ही नहीं इसके इलावा ट्विंकल खन्ना ने प्याज की तुलना अवाकाडो जैसे महंगे फल से की है। यहाँ तक कि उन्होंने वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण द्वारा संसद में दिए गए ब्यान पर भी चुटकी ली है। इस पर ट्विंकल खन्ना ने कहा कि शुक्र है, निर्मला जी ने फ़्रांस की महारानी मैरी एन्तोने की तरह यह नहीं कहा कि अगर प्याज नहीं है, तो कांदा भजिया खाओ।
https://www.instagram.com/p/B5wuXtQlIYL/
Onions are the new Avocados. My bit this week for @TweakIndia https://t.co/52ulfYEQLW #OnionEmergency pic.twitter.com/QA4JyNM1t4
— Twinkle Khanna (@mrsfunnybones) December 7, 2019
वही अगर हम उन पांच रेसिपी की बात करे तो उन्होंने पाँव भाजी, चिकन करी, राजमा, बैंगन का भर्ता और मटन कीमा जैसी चीजों को इस लिस्ट में शामिल किया है। यानि ये वो पांच चीजें है, जो बिना प्याज के बनाई जा सकती है। बहरहाल प्याज की बढ़ती कीमत से लोगों की आँखों में आंसू आना कोई बड़ी बात नहीं है। मगर बड़ी बात तो ये है कि अगर लोग प्याज का इस्तेमाल करना ही बंद कर देंगे तो बेचारे सब्जी बेचने वालों का क्या होगा। जो इतने महंगे दाम पर प्याज लेते है। दोस्तों इस बारे में आपकी क्या राय है, ये हमें जरूर बताईयेगा।


