Whatsapp का बदल रहा है अंदाज़, यूज़र का बदलेगा मिजाज़

WhatsApp

वाट्सएप्प यूज़र्स के लिए  अच्छी खबर है| WhatsApp यूजर्स के लिए इसके इस्तेमाल करने का एक्सपीरियंस बदलने वाला है। इस ऐप में कुछ नए फीचर्स जुड़ने वाले हैं। इनमें से कई फीचर्स ऐसे हैं जिसका इंतजार यूजर्स को काफी समय से है। जैसे कि डार्क मोड, क्विक एडिट, स्टेटस म्यूट जैसे कई ऐसे फीचर्स हैं जिसकी डिमांड कई यूजर्स काफी समय से कर रहे थे। यूजर्स की डिमांड पर ये सभी फीचर्स कंपनी जल्द रोल आउट करने वाली है| इनमें से कई फीचर्स फिलहाल बीटा वर्जन में उपलब्ध करा दिए गए हैं। चलिए   अब आपको बता इन नए फीचर्स के बारे में-

वाट्सएप्प के नए फीचर्स

Dark Mode

WhatsApp का यह  फीचर मोस्ट एंटिसिपेटेड नाम से जाना जाता है| इस फीचर्स को फेसबुक और यू-ट्यूब के लिए  रोल आउट किया जा चुका है। इस फीचर को एंड्रॉइड और आइओएस के बीटा वर्जन में पहले से ही उपलब्ध करा दिया गया है। जल्द ही इसे मेन वर्जन के लिए भी उपलब्ध करा दिया जाएगा। यह चैट और सेटिंग्स को भी डार्क ग्रे शेड में बदल देता है। इस फीचर के जुड़ जाने के बाद आपके स्मार्टफोन की बैटरी की खपत को कम कर देगा। रात में इस ऐप को इस्तेमाल करने वाले यूजर्स को इस फीचर के जुड़ जाने से काफी मदद मिलेगी। इस फीचर की वजह से उनके आंखों पर भी ज्यादा असर नहीं होगा।

WhatsApp

QR Code स्कैनर

WhatsApp जल्द ही यह भी जोड़ा जाएगा। इस फीचर के जरिए आप किसी कॉन्टैक्ट को आसानी से ऐड कर सकेंगे। इसके लिए बस आपको ऐप के जरिए किसी कॉन्टैक्ट को स्कैन करना होगा। इस फीचर को आप एक सामान्य QR Code स्कैनर ऐप की तरह ही इस्तेमाल कर सकेंगे।

Quick Edit Media

इस फीचर पर WhatsApp कई दिनों से काम कर रहा है। इस फीचर के जुड़ जाने से आपकी चैटिंग एक्सपीरियंस इंप्रूव हो जाएगी। इसके आने से रिसीव किए गए या सेंड किए गए मीडिया फाइल को चैट के अंदर से ही एडिट कर सकेंगे। इस फीचर को हाल ही में बीटा वर्जन में स्पॉड किया गया है।

हाइड म्यूट स्टेटस

इस फीचर के जरिए किसी भी स्टेटस फीड को आप अपने WhatsApp स्टेटस की लिस्ट से हटा सकते हैं। फिलहाल अभी आप किसी भी कॉन्टैक्ट के फेड स्टेटस को आप अपने स्टेटस लिस्ट में देख सकते हैं।

टेक्नोलॉजी से जुड़ी खबरें अब सिर्फ Youth Express पर.

Summary
Whatsapp का बदल रहा है अंदाज़,  यूज़र का बदलेगा मिजाज़ -Youth Express
Article Name
Whatsapp का बदल रहा है अंदाज़, यूज़र का बदलेगा मिजाज़ -Youth Express
Description
WhatsApp यूजर्स के लिए इसके इस्तेमाल करने का एक्सपीरियंस बदलने वाला है। डार्क मोड, क्विक एडिट, स्टेटस म्यूट जैसे कई ऐसे फीचर्स जुड़ने वाले है|
Author
Publisher Name
Youth Express
Publisher Logo

Vasundhara Singh

A Former videomaker -Stichio A former intern at- News World Hindi Channel Former intern at-India Tv Web desk Journalist - Youth Express

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

IND vs SA Head To Head in T20’S IPL 2022: STAT TRACKER