इंस्टेंट मेसेजिंग एप्प वाट्सएप्प काफी समय से अपने यूजर्स की सुविधा के लिए WhatsApp payments service लॉन्च करने की योजना बना रही है। जो कि यूजर्स और छोटे व्यापारियों के लिए काफी लाभदायक हो सकती है। कंपनी ने इस सर्विस की टेस्टिंग साल 2017 में शुरू कर दी थी लेकिन अभी तक इसे भारतीय बाजार में लॉन्च नहीं किया। लेकिन अब जल्द ही WhatsApp payments service के लिए भारतीय यूजर्स का इंतजार खत्म होने वाला है, क्योंकि कंपनी इस साल के अंत तक इस सर्विस को भारत में लॉन्च कर सकती है।
WhatsApp ने कही ये बात
The Economic Times को दिए गए इंटरव्यू में WhatsApp India के हेड अभिजीत बोस ने बतया कि कंपनी इस साल के अंत तक भारत में अपनी payments service को लॉन्च करने की योजना बना रही है। बोस ने कहा कि कंपनी का उद्देश्य कस्टमर और छोटे व्यापारियों के बीच end-to-end communication cycle को सक्षम बनाना है। साथ ही कंपनी की योजना सेल्स को बढ़ाने के लिए बेहतर अनुभव मुहैया कराने की है। बोस का मानना है कि payments service के आने से देश भर के छोटे व्यवसाय वालो के लिए काम करना आसान हो जाएगा।
आप अगर इस बात से जुडी पिछली रिपोर्ट पे नज़र डाले तो वाट्सएप्प और भारत सरकार के बीच यूजर्स का पेमेंट डाटा भारत में स्टोर करने को लेकर काफी लंबे से बातचीत चल रही थी। जिसके बाद वाट्सएप्प ने डाटा को भारत में ही स्टोर करने की बात मान ली थी। वहीं WhatsApp payments service में सबसे अहम भूमिका UPI की होगी। इसके अलावा ये सर्विस कुछ बैंक के साथ जुड़कर काम करेगी और इसमें ICICI Bank, SBI, Axis Bank और HDFC बैंक शामिल हैं। बता दें कि वाट्सएप्प payments service के लिए भारत एक महत्वपूर्ण बाजार होगा क्योंकि यहां पहले से ही Paytm, Google pay, phonepay जैसी कई पेमेंट सर्विस काम कर रही हैं।
टेक्नोलॉजी से जुड़ी हर खबर Youth Express पर.


