ई-कॉमर्स साइट अमेज़न पर एक बार फिर दिवाली के अवसर पर सेल का आयोजन किया जा रहा है. Amazon Diwali Sale 2019 दिवाली से कुछ दिन पहले यानि कल 21 अक्टूबर से शुरू होने जा रही है. इस सेल के दौरान आप मोबाइल, गैजेट्स, होम अप्प्लिन्सेस पर डील्स और डिस्काउंट पा सकते है. यह सेल 25 अक्टूबर तक चलेगी। प्राइम मेंबर इससे पहले एक्सेस कर सकते है, यानी इनके लिए 20 अक्टूबर दोपहर 12 बजे से ही सेल ओपन हो जाएगा। तो चलिए आपको बता दे कि किस प्रोडक्ट पर आपको कितना छूट मिलेगा-
Amazon Diwali Sale 2019 के बेस्ट डील
अमेज़न द्वारा इस सेल में कुछ बेतहरिन डील मिल रहे है, जिसमे की आप डिस्काउंट और ऑफर दोनों पा सकते है. इसमें OnePlus 7T, Samsung Galaxy M30s और Vivo U10 जैसे स्मार्टफोन्स पर डील्स और डिस्काउंट ऑफर किया जाएगा. इसी तरह मोबाइल ऐक्सेसरीज को 49 रुपये की शुरुआती कीमत से सेल किया जाएगा. ऐमेजॉन ग्रेट इंडियन फेस्टिवल के इस लेटेस्ट एडिशन के लिए कंपनी ने एक्सिस बैंक और सिटी बैंक के साथ साझेदारी की है. इस साझेदारी के तहत इन बैंकों के डेबिट और क्रेडिट कार्ड होल्डर्स 10 प्रतिशत इंस्टैंट कैशबैक का लाभ ले सकेंगे।
फ़ोन की बात करे तो Amazon Diwali Sale 2019 में इसी हफ्ते लॉन्च हुए Redmi Note 8 Pro और Redmi Note 8 को भी पहली बार सेल में उपलब्ध कराया जाएगा. इनकी पहली 21 अक्टूबर को दोपहर 12 बजे से होगी. इसी तरह सैमसंग Galaxy M10s और Galaxy A10s को 1000 रुपये के डिस्काउंट के साथ सेल किया जाएगा. Vivo U10 पर ग्राहक प्रीपेड ऑप्शन पर 1,000 रुपये की छूट का लाभ ले पाएंगे।
रोहित शर्मा ने ठोका कैरियर का पहला दोहरा शतक, हर दिन बना रहे नया रिकॉर्ड
इतना ही नहीं बल्कि हाल ही में लांच हुए Nokia 6.2 पर भी टेम्परेरी प्राइस कट देखने को मिलेगा और इसे 15,999 रुपये की जगह 14,499 रुपये में खरीद पाएंगे. वहीं iPhone XR को 44,999 रुपये में खरीद पाएंगे. इसी तरह Poco F1 को महज 14,999 रुपये में खरीद पाएंगे. OnePlus 7 को सेल में 29,999 रुपये में लिस्ट किया जाएगा और Redmi 7A को 6,499 रुपये की जगह 4,999 रुपये में खरीदा जा सकेगा. OnePlus 7 Pro को सेल के दौरान 43,999 रुपये में खरीदा जा सकेगा. इसके साथ कई मिड रेंज फ़ोन पर भी अछि डील मिलेगी।
Amazon Diwali Sale 2019 में होम एप्लियंसेस पर भी 60 प्रतिशत तक छूट का फायदा ग्राहक उठा पाएंगे. इसी तरह कई बैंकों के भी ऑफर्स ग्राहकों को मिलेंगे.
टेक्नोलॉजी से जुडी खबर Youth Express पर.


