WhatsApp एक ऐसा ऐप है जिसके जरिये यूजर्स इसका इस्तेमाल करके दुनिया में कही से भी किसी से जुड़ सकता है। वो भी मैसेज एवं वीडियों कॉल दोनों के माध्यम से। वैसे भी WhatsApp को चलाना बहुत ही सरल भी है। जिसे कोई भी चला सकता है। आपको बता दें कि इस समय एक खुशी की बात यह है कि अब WhatsApp पर भी DigiLocker को आप आराम से एक्सेस कर सकते है। जहां इस फीचर के आने से यूजर्स DigiLocker अकाउंट को क्रिएट करने के अलावा अपना PAN कार्ड, ड्राइविंग लाइसेंस और दूसरे डॉक्यूमेंट्स को सीधे WhatsApp पर आसानी से डाउनलोड कर पाएंगे। वो भी बिना किसी झंझट के। आइये जानते है कैसे।
चैटबोट का ले पाएंगे सहारा
जानकारी के लिए बता दें कि अब यूजर्स अपने फोन पर ऑफिशियल डॉक्यूमेंट्स को डाउनलोड कर पाएंगे। जिसके लिए उन्हें सबसे पहले डेडिकेटेड DigiLocker ऐप या वेबसाइट को एक्सेस नहीं करना पड़ेगा। बस इसके लिए यूजर्स को MyGov Helpdesk चैटबोट का सहारा लेना पड़ेगा।
सबसे पहले इस नंबर को करना होगा सेव
दरअसल, इस समय MyGov Helpdesk और वॉट्सऐप ने मिलकर DigiLocker की इस सर्विस को यूजर्स के लिए पेश कर दिया है। जिसके लिए आपको WhatsApp पर DigiLocker सर्विस को एक्सेस करने के लिए सबसे पहले आपको +91-9013151515 नंबर को अपने मोबाइल में सेव करना होगा। इसके बाद इस नंबर पर DigiLocker लिखकर आपको वॉट्सऐप करना होगा। जहां यूजर्स चाहे तो इस पर नया अकाउंट भी बना सकते हैं। एक बात का ध्यान रखिये कि अगर आपके पास पहले से DigiLocker अकाउंट है तो आप आधार नंबर के जरिए इसे आराम से एक्सेस कर सकते हैं।
इस डाक्यूमेंट को कर पाएंगे डाउनलोड
जिसके लिए रजिस्टर्ड आधार पर नंबर पर ओटीपी आएगा। जिसे देकर आप अपना अकाउंट वैरिफाई कर सकते हैं। DigiLocker की इस सर्विस से आप PAN कार्ड, ड्राइविंग लाइसेंस, क्लास 10 मार्कशीट, क्लास 12 मार्कशीट जैसे डाक्यूमेंट को फोन पर डाउनलोड भी कर पाएंगे। क्या आपको ये पता है कि MyGov Helpdesk सर्विस को साल 2020 में लॉन्च किया गया था। इसके जरिए COVID-19 डाक्यूमेंट को भी डाउनलोड कर सकते है। जिस पर अब आपको DigiLocker की भी सर्विस मिल सकेगी।