इस समय गर्मी का मौसम चल रहा है। जहां ऐसे सीजन में हरे कच्चे आम आना भी शुरू हो गए है। जहां यह आम खासतौर से सभी को गर्मी में पसंद होता है। जो खाने में टेस्टी और मजेदार भी होता है। जिसका सेवन लोग अलग-अलग तरीके से लोग करते है। कुछ लोगो को तो कच्चे आम का आमरस, खट्टा मीठा आचार, आईस्क्रीन या चटनी बनाकर खाना ज्यादा पसंद होता है। वहीं, इसके साथ कच्चे आम से आम और पुदीने की स्वादिष्ट चटनी भी बनाई जा सकती है। जहां इस चटनी को आप काफी आसान विधि से बना सकते है। जिसको खाने के साथ खाने से स्वाद और बढ़ जाता है। आइये जानते है इसके बारे में।
चटनी बनाने के लिए ये चाहिेए सामग्री
- 700 ग्राम आम
- 700 ग्राम पुदीना
- स्वादानुसार चीनी ,
- 1 छोटा चम्मच ला मिर्च पाउडर
- आधा छोटा चम्मच जीरा पाउडर
- आधा चम्मच अदरक पाउडर
- आधा चम्मच कला नमक
- नमक स्वादानुसार
इस विधि से बनाएं
सबसे पहले आम की चटनी को बनाने के लिए आप सबसे पहले आम और पुदीने को धो ले। अब आम को छीलकर इसे कदूकस कर ले इसके बाद मिक्सचर के जार मे कदूकस किया हुआ आम का गुद्दा, पुदीने के पत्ते, चीनी, आधा कप पानी मिलाकर इसमें सारी चीजे मिलाकर इसे पीस ले। अब इसे एक बर्तन मे निकाल ले। अब आपकी आम और पुदीने की टेस्टी खट्टी मीठी चटनी बनकर तैयार है। आप इसे सर्व कर सकते है या इसे पराठे के साथ सेवन करे इससे खाने का स्वाद बढ़ जाता है।