आईपीएल में आज इस सीजन का ऐलीमिनेटर मुकाबला होने वाला है। जहां आईपीएल में शाम के समय दो टीम यानि रॉयल चैलेजर्स बैंगलोर और लखनऊ सुपर जाइंट्स आमने-सामने होंगे। जहां यह मुकाबला कोलकाता के ईडन गार्डन में शाम करीब 7.30 पर खेला जाएगा। जानकारी के लिए बता दें कि इस मैच में जो भी टीम आज जीतती है तो वह 27 मई के दिन क्वालीफ़ायर-2 मैच में राजस्थान रॉयल्स के साथ खेलेगी और क्वालीफ़ायर-2 में जीतने वाली टीम फाइनल में पहुंचने वाली इस साल की दूसरी टीम बन जाएगी।
हारने वाली टीम का सीजन हो जाएगा समाप्त
वहीं, आज के इस एलिमिनेटर मैच जो टीम हारती है उसका सीजन आज यही समाप्त हो जाएगा। इसलिए दोनों टीम आज का मुकाबला जीतने के लिए पूरा जोर लगाएंगी। हालांकि, कोलकाता के दर्शक भी यही चाहेंगे कि उन्हें क्वालीफ़ायर-1 की तरह ही एक और रोमांचक मुकाबला देखने को मिले। बता दें कि यें दोनों टीमें इस साल लीग स्टेज में भी 1 बार आमने-सामने आ चुकी हैं। जहां उस मुकाबले में रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर की टीम ने लखनऊ सुपर जाइंट्स की टीम को 18 रनों से हरा दिया था।
आज है लखनऊ के पास मौका
तो ऐसे में आज लखनऊ सुपर जाइंट्स की टीम के पास रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर से अपनी पिछली हार का बदला ले सकती है। जहां इस मैच का सीधा प्रसारण डिज्नी+हॉटस्टार और स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क पर शाम के समय किया जाएगा। यह मैच भारतीय समयनुसार शाम 7:30 बजे शुरू होगा और मैच से करीब आधा घंटा पहले टॉस की प्रक्रिया होगी।
बैंगलोर की प्लेइंग इलेवन
विराट कोहली, फाफ डु प्लेसिस (कप्तान), रजत पाटीदार, ग्लेन मैक्सवेल, दिनेश कार्तिक (विकेटकीपर), महिपाल लोमरोर, शाहबाज अहमद, वनिन्दु हसरंगा हर्षल पटेल/आकाश दीप, सिद्धार्थ कौल/मोहम्मद सिराज, जोश हेजलवुड।
लखनऊ की प्लेइंग इलेवन
क्विंटन डी कॉक (विकेटकीपर), केएल राहुल (कप्तान), एविन लुईस, दीपक हुड्डा, क्रुणाल पांड्या, मार्कस स्टोइनिस, जेसन होल्डर, कृष्णप्पा गौतम, मोहसिन खान, अवेश खान, रवि बिश्नोई