जामिया प्रोटेस्ट के सवाल पर ये क्या बोले रजनीकांत

जामिया

एक तरफ जहां पूरा देश नागरिकता कानून को लेकर चल रहे हिंसक प्रदर्शन की आग में जल रहा है, तो वहीं दूसरी ओर दिल्ली स्थित जामिया मिलिया इस्लामिया और उत्तर प्रदेश की अलीगढ़ मुस्लिम यूनिवर्सिटी के छात्रों द्वारा विरोध-प्रदर्शन पर पुलिस ने कार्रवाई की। इस मामले में जहां सिलेब्रिटीज बढ़-चढ़कर अपना गुस्सा जाहिर कर रहे हैं और जामिया के छात्रों के समर्थन में उतर आए हैं, वहीं साउथ सुपरस्टार रजनीकांत से भी इस मुद्दे पर उनकी राय पूछी गई।

रजनीकांत अपनी आने वाली फिल्म दरबार के ट्रेलर लॉन्च इवेंट पर मौजूद थे। यहां जब उनसे नागरिकता कानून को लेकर हिंसा और जामिया व एएमयू के छात्रों पर पुलिस कार्रवाई के बारे में पूछा गया तो उन्होनें कहा, ये एक फिल्म का कार्यकर्म है और मैं यहां राजनीति के बारे में बात नहीं करना चाहता। उन्होनें आगे कहा कि, वो इस मुद्दे पर किसी अलग प्लैटफॉर्म पर बात करेंगे न कि सिनेमा के प्लैटफॉर्म पर।

बता दें कि अभी तक अनुराग कश्यप, राजकुमार राव, स्वरा भास्कर, अनुभव सिन्हा, अली फजल, रिचा चड्ढा, कोंकणा सेन शर्मा  और विक्रांत मैसी जामिया के छात्रों के समर्थन में आगे आए हैं।

राजनीति में भी एंट्री लेने वाले है रजनीकांत

जामियाऐसी भी खबरें है कि रजनीकांत राजनीति में भी एंट्री करने वाले हैं। वहीं उनकी फिल्म दरबार की बात करें तो ये फिल्म 2020 की एक बहुप्रतीक्षित फिल्म है, जिसमें रजनीकांत एक पुलिस के रोल में नज़र आने वाले है। बता दे कि इस फिल्म का ट्रेलर हाल ही में रिलीज किया गया है, जिसें जबरदस्त का रिस्पांस मिला है। रजनीकांत की ये फिल्म हिंदी, तमिल, तेलुगू और मलयालम में 10 जनवरी को रिलीज होने वाली हैं। वैसे इस फिल्म को नार्थ इंडिया में 9 जनवरी को ही रिलीज किया जाएगा। इसे एआर मुरुगदास मे डायरेक्ट किया है। दरबार में सुनील शेट्टी, नयनतारा और प्रतीक बब्बर भी अहम किरदार निभाते नज़र आएंगे।

और भी ऐसी मज़ेदार खबरें अब सिर्फ Youth Express पर.

Summary
जामिया प्रोटेस्ट के सवाल पर ये क्या बोले रजनीकांत -  Youth Express
Article Name
जामिया प्रोटेस्ट के सवाल पर ये क्या बोले रजनीकांत - Youth Express
Description
जामिया मिलिया इस्लामिया और उत्तर प्रदेश की अलीगढ़ मुस्लिम यूनिवर्सिटी के छात्रों द्वारा विरोध-प्रदर्शन पर पुलिस ने कार्रवाई की। इस मामले में जहां
Author
Publisher Name
Youth Express
Publisher Logo

Shalini Kashyap

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

IND vs SA Head To Head in T20’S IPL 2022: STAT TRACKER