बच्चों को कैसे बचाएं मोबाइल की आदत से, जाने इस बारे में कुछ खास टिप्स

बच्चों को कैसे बचाएं

इसमें कोई शक नहीं कि आज के समय में मोबाइल हर व्यक्ति की पहली जरूरत बन चुका है। फिर भले ही बच्चे हो, जवान हो या बूढ़े लेकिन मोबाइल का इस्तेमाल किए बिना अब कोई नहीं रह सकता। हालांकि बच्चों का छोटी उम्र में ही मोबाइल का आदि हो जाना सही बात नहीं है। ऐसे में मोबाइल से बच्चों को कैसे बचाएं, ये सच में काफी बड़ी समस्या है। इसलिए आज हम आपको इस समस्या के कुछ खास समाधान बताना चाहते है। यानि इस समस्या से छुटकारा पाने के कुछ खास टिप्स।

बच्चों को कैसे बचाएं

बच्चों को कैसे बचाएं मोबाइल की आदत से.. 

1. सबसे पहले तो अपने बच्चों के साथ बैठ कर यह तय कर ले, कि वह मोबाइल का इस्तेमाल किस लिए करने वाले है। उसके बाद मोबाइल इस्तेमाल करने का समय निश्चित कर दे। जी हां निश्चित समय के अनुसार ही अपने बच्चों को मोबाइल का इस्तेमाल करने दे। अगर हो सके तो कुछ समय के लिए इंटरनेट बंद कर दे।

2. इसके इलावा अपने बच्चों की रूचि दूसरी चीजों की तरफ दिलाने की कोशिश करे। जैसे कि पेंटिंग, डांसिंग, योग या दूसरे खेल जो आपके बच्चे को पसंद हो। इससे आपके बच्चे का ध्यान भी बंट जाएगा और वह खेल कूद की तरफ ध्यान भी देने लगेगा।

3. गौरतलब है कि मोबाइल को ऐसी जगह पर रखे, जहाँ बच्चे आसानी से न पहुँच सके। यानि वह आपकी मर्जी के बिना जरूरत से ज्यादा फोन का इस्तेमाल न कर सके।

4. बता दे कि सुबह उठने के तुरंत बाद और सोने से कुछ समय पहले अपने बच्चों को फोन का इस्तेमाल न करने दे। यहाँ गौर करने वाली बात ये है कि जो बातें हमने बच्चों के लिए कही है, वो बातें बड़ों पर भी लागू होती है। जी हां क्यूकि अगर माता पिता खुद इन बातों का ध्यान रखेंगे, तभी वह मोबाइल से बच्चों को बचा पाएंगे। तो दोस्तों बच्चों को कैसे बचाएं मोबाइल से के ये टिप्स आपको कैसे लगे, इस बारे में हमें अपनी राय जरूर दीजियेगा।

Summary
बच्चों को कैसे बचाएं मोबाइल की आदत से, जाने इस बारे में कुछ खास टिप्स  Youth Express
Article Name
बच्चों को कैसे बचाएं मोबाइल की आदत से, जाने इस बारे में कुछ खास टिप्स Youth Express
Description
इसमें कोई शक नहीं कि आज के समय में मोबाइल हर व्यक्ति की पहली जरूरत बन चुका है। फिर भले ही बच्चे हो, जवान हो या बूढ़े लेकिन मोबाइल का इस्तेमाल किए बिना अब कोई नहीं रह सकता। हालांकि बच्चों का छोटी उम्र में ही मोबाइल का आदि हो जाना सही बात नहीं है। ऐसे में मोबाइल से बच्चों को कैसे बचाएं, ये सच में काफी बड़ी समस्या है। इसलिए आज हम आपको इस समस्या के कुछ खास समाधान बताना चाहते है। यानि इस समस्या से छुटकारा पाने के कुछ खास टिप्स।
Author
Publisher Name
Youth Express
Publisher Logo

Rajni Goyal

कहते है शब्दों को नाप तोल कर बोलने का काम जरा मुश्किल होता है, लेकिन हम तो वो है जो शब्दों को केवल नाप तोल कर ही नहीं बल्कि हर शब्द को हया की शुखियों में लपेट कर फूलो की तरह तरह चुन चुन कर लिखते है। यही हमारी पहचान भी है और यही हमारा हुनर भी..

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

IND vs SA Head To Head in T20’S IPL 2022: STAT TRACKER