साउथ के इस सुपरस्टार ने खरीदा 15 करोड़ का घर

खरीदा

साउथ के सुपरस्टार विजय देवरकोंडा आज के समय में तेलुगू फिल्मों के सफल एक्टर्स में गिने जाते हैं। इस बार वो अपनी फिल्म को लेकर नहीं बल्कि नए घर की वजह से सुर्खियों में हैं। दरअसल उन्होनें अपने लिए जुबली हिल्स जैसे पॉश इलाके में एक नया घर खरीदा है। इस घर की कीमत लगभग 15 करोड़ रुपये है। फिलहाल सोशल मीडिया पर उनके गृहप्रवेश की तस्वीरें वायरल हो रहीं हैं।

खरीदा

विजय ने भी परिवार के साथ एक तस्वीर शेयर की है। साथ ही उन्होंनें कैप्शन में लिखा, मैनें बहुत बड़ा घर खरीदा है। इसमें मुझे डर लगता है। अब मुझे मां की जरूरत है, मुझे सुरक्षित महसूस कराने के लिए और इस मकान को घर बनाने के लिए। इस दौरान विजय और उनकी फैमली पारंपरिक कपड़ों में नज़र आ रही हैं। तस्वीर में उनके साथ उनके भाई और माता पिता नज़र आ रहें हैं।

बता दें कि सुपरस्टार विजय देवरकोंडा का नाम इस साल फोर्ब्स द्वारा जारी अंडर 30 की लिस्ट में भी आया था। ऐसा इसलिए क्योंकि महज 30 की उम्र में ही उन्होनें अपार संपत्ति कमा ली है। हालांकि एक समय ऐसा भी था जब एकाउंट में पैसे न होने की वजह से उनका बैंक अकाउंट सील कर दिया गया था। उस वक्त उनके पास एक बैंक खाता खोलने के भी पैसे नहीं थे।

पिछले चार सालों में दी कई सुपरहिट फिल्में

साउथ इंडियन फिल्म इंडस्ट्री में पिछले चार सालों में विजय पेली चुपूलु, अर्जुन रेड्डी, महानती, गीता गोविंदम और टैक्सी ड्राइवर जैसी सुपरहिट फिल्मों में काम कर चुके हैं। सन 2016 में रिलीज हुई फिल्म पेली चुपूलु को बेस्ट तेलुगू फिल्म का नेशनल अवॉर्ड मिला था। इसके बाद साल 2017 में आई अर्जुन रेड्डी से उनको खूब स्टारडम मिला। तब से उनकी गिनती सुपरस्टार में होने लगी। बताया जा रहा है कि विजय जल्द ही बॉलीवुड इंडस्ट्री में भी एंट्री करने वाले है। विजय, रकुलप्रीत के साथ एक इंटरव्यू में शरीक हुए थे, जहां उन्होनें अपने ज्यादातर जवाब हिंदी में दिए थे। जहां उन्होनें ये भी बताया कि वो जल्द ही बॉलीवुड में डेब्यू करेंगे।

और भी ऐसी मज़ेदार खबरें अब सिर्फ Youth Express पर.

Summary
साउथ के इस सुपरस्टार ने खरीदा 15 करोड़ का घर -Youth Express
Article Name
साउथ के इस सुपरस्टार ने खरीदा 15 करोड़ का घर -Youth Express
Description
उन्होनें अपने लिए जुबली हिल्स जैसे पॉश इलाके में एक नया घर खरीदा है। इस घर की कीमत लगभग 15 करोड़ रुपये है। फिलहाल सोशल मीडिया पर उनके गृहप्रवेश की
Author
Publisher Name
Youth Express
Publisher Logo

Shalini Kashyap

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

IND vs SA Head To Head in T20’S IPL 2022: STAT TRACKER