आज 16 वें मुकाबले में वानखेड़े के मैदान में आमने-सामने होंगे राजस्थान रॉयल्स और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरू

आज 16 वें मुकाबले में वानखेड़े के मैदान में आमने-सामने होंगे राजस्थान रॉयल्स और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरू

आईपीएल 2021 में इन दिनों बेहतरीन मुकाबले देखने को मिल रहे है। तो वहीं, आज के दिन मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरू और राजस्थान रॉयल्स के बीच ये मुकाबला खेला जाएगा। जहां खास बात यह है कि जीत का परचम बुलंद करना दोनों टीमें चाहती है और बेंगलुरू तो चाहेगी कि वह सीजन में अपनी जीत को बरकरार रखें राजस्थान भी जीतना चाहेगी कि वह 7 वें नंबर से छलांग लगाकर ऊपर आ जाने की।

राजस्थान अभी तक जीत सकी है 1 मैच

आपको बता दें कि तो आज ये बेंगलुरू और राजस्थान का आपस में इस सीजन पहला मुकाबला होगा। वहीं, दोनों टीमों का अपना-अपना चौथा मैच होगा। इससे पहले खेले मैचों में बेंगलुरू ने जहां अपने सभी 3 मैच में जीत हासिल की है। वहीं, राजस्थान अभी तक सिर्फ 1 मैच ही जीत सकी है।

बेंगलुरू के लिए ये है प्लस प्वाइंट

जहां तक बेंगलुरू और राजस्थान की बात करें तो दोनों टीम मौजूदा परफॉर्मेन्स के आधार पर रॉयल चैलेंजर्स के खिलाड़ियों का दम राजस्थान रॉयल्स पर भारी दिखता है। जहां मैक्सवेल और एबी डिविलियर्स का फॉर्म में होना टीम के लिए सबसे बड़ा प्लस पॉइंट है। वहीं, राजस्थान की बात करें तो यह टीम अपने इक्के दुक्के खिलाड़ियों के भरोसे ही दिख रहा है।

संजू सैमसन पर टिकी है निगाहें

जहां लियाम लिविंगस्टोन के इंग्लैंड लौट जाने से टीम से बल्लेबाजी कम हो गई है। टीम का प्रदर्शन ज्यादातर कप्तान संजू सैमसन के बैटिंग परफॉर्मेन्स के इर्द गिर्द घूमता दिख रहा है। जहां बल्लेबाजी की बात करें तो टीम के कप्तान संजू सैमसन पर निगाहे टिकी है।

खास बात

वहीं, ताजा आंकड़ो के मुताबिक बेंगलुरू का पलड़ा राजस्थान पर भारी दिख रहा है लेकिन ऐसे में देखना दिलचस्प रहेगा कि विराट कोहली आज अपनी जीत का चौका लगाते हैं या फिर संजू सैमसन उन्हें वानखेड़े के मैदान में हराने वाले सीजन के पहले कप्तान साबित होंगे।

Summary
आज 16 वें मुकाबले में वानखेड़े के मैदान में आमने-सामने होंगे राजस्थान रॉयल्स और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरू
Article Name
आज 16 वें मुकाबले में वानखेड़े के मैदान में आमने-सामने होंगे राजस्थान रॉयल्स और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरू
Description
आईपीएल 2021 में इन दिनों बेहतरीन मुकाबले देखने को मिल रहे है। तो वहीं, आज के दिन मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरू और राजस्थान रॉयल्स के बीच ये मुकाबला खेला जाएगा।
Author
Publisher Name
Youth Express
Publisher Logo

Sundram Chaurasia

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

IND vs SA Head To Head in T20’S IPL 2022: STAT TRACKER