राजस्थान रॉयल्स ने इतिहास रचते हुए 4 विकेट से जीता मैच, बने कई रिकॉर्ड

राजस्थान रॉयल्स ने  इंडियन प्रीमियर लीग के 2020 सीजन के नौवें मैच में ही इतिहास बन गया। रविवार को शारजाह में खेले गए मुकाबले में राजस्थान रॉयल्स ने किंग्स इलेवन पंजाब को हराते हुए आईपीएल टूर्नामेंट के इतिहास का सबसे बड़े लक्ष्य का सफलतापूर्वक पीछा किया। संजू सैमसन की (85), स्टीव स्मिथ (50) और फिर राहुल तेवतिया (53) की तूफानी अर्धशतकीय पारियों के दम पर रॉयल्स की टीम ने ना केवल सीजन का अपना दूसरा मुकाबला जीता , बल्कि आईपीएल में नया इतिहास रच दिया।

 

 

रॉयल्स ने न सिर्फ आईपीएल में सबसे बड़ा लक्ष्य हासिल करने का रिकार्ड बनाया बल्कि इस टूर्नामेंट में बाद में बल्लेबाजी करते हुए सबसे बड़ा स्कोर भी खड़ा किया। आपको बता दें कि राजस्थान रॉयल्स की यह लगातार दूसरी जीत है जबकि अनलकी किंग्स इलेवन पंजाब को दूसरी बार जीत के करीब पहुंचकर हार झेलनी पड़ी ।

 

इससे पूर्व भी राजस्थान रॉयल्स के नाम था सर्वाधिक रनों का चेज

 

कल खेले गए मैच में राजस्थान रॉयल्स ने सर्वाधिक रनों का पीछा करते हुए रिकॉर्ड तो बनाया ही लेकिन आईपीएल में इससे पहले सबसे बड़ा लक्ष्य हासिल करने का रिकार्ड रॉयल्स के नाम पर ही था। उसने 2008 में डेक्कन चार्जर्स के खिलाफ 215 रन बनाकर यह रिकार्ड बनाया था।

 

पंजाब ने दिया था 224 रनों का लक्ष्य

राजस्थान रॉयल्स

 

इससे पहले मैच में टॉस गंवाकर किंग्स इलेवन पंजाब ने पहले बल्लेबाजी करते 223/2 का विशाल स्कोर खड़ा किया। पंजाब की तरफ से मयंक अग्रवाल ने बेहतरीन आतिशी शतक जड़ा तो केएल राहुल ने अर्धशतक लगाया। दोनों के बीच आईपीेएल की तीसरी सबसे बड़ी ओपनिंग साझेदारी हुई। वहीं पारी के आखिरी ओवर में मैक्सवेल (13*) और निकोलस पूरन (25*) ने भी तूफानी बल्लेबाजी करते हुए टीम के स्कोर को 223 रनों तक पहुंचाया।

 

राजस्थान रॉयल्स को लगे शुरुवाती झटके

 

लक्ष्य का पीछा करने उत्तरी राजस्थान की शुरुआत अच्छी नहीं रही और पहला मैच खेल रहे जोस बटलर तीसरे ही ओवर में मात्र चार रन बनाकर आउट हो गए। बड़े लक्ष्य का पीछा करने उतरी राजस्थान के लिए यह अच्छी खबर नहीं थी लेकिन इसके बाद जो हुआ उसने सभी क्रिकेट फैंस का दिल जीता लिया। कप्तान स्टीव स्मिथ और उप-कप्तान संजू सैमसन ने जबरदस्त बल्लेबाजी करते हुए अपने पूरे किए। दोनों ने दूसरे विकेट के लिए तेजी से 81 रन जोड़े। संजू सैमसन को मैन ऑफ द मैच चुना गया

 

हालांकि स्मिथ और फिर सैमसन के आउट होने के बाद राजस्थान की टीम मुश्किल में नजर आ रही थी। लेकिन आखिरी के तीन ओवरों में तेवतिया और जोफ्रा आर्चर के छक्कों की मदद से राजस्थान ने 53 रन बनाकर मैच में जीत दर्ज कर ली।

 

 

स्पोर्ट्स से जुड़ी अन्य खबरों के लिए लाईक करे यूथ एक्सप्रेस को

Sumit Shukla

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

IND vs SA Head To Head in T20’S IPL 2022: STAT TRACKER