बुद्धवार के दिन आईपीएल के 14 वें सीजन में डबल हेडर में जबरदस्त मुकाबले देखने को मिलने वाले है। जहां पहला मैच दोपहर 3.30 बजे से चेन्नई के चेपॉक स्टेडियम पर पंजाब और हैदराबाद के बीच मुकाबला खेला जाएगा और वहीं, दूसरा मैच शाम करीब 7.30 बजे से चेन्नई सुपर किंग्स और कोलकाता नाइट राइडर्स के बीच खेला जाएगा। जहां ये मैच मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में खेला जाएगा।
बेहतरीन फार्म में चल रही चेन्नई की टीम
आपको बता दें कि आईपीएल के इस 14 वें सीजन में धोनी की टीम बेहतरीन फॉर्म में चल रही है। जहां अब तक वह 3 में से 2 मैच में जीत हासिल कर चुकी है और आज होने वाले मैच में वह जीत की हैट्रिक लगाना चाहती है। वहीं, कोलकाता की बात करेंं तो कोलकाता अभी तक अपना पिछला दोनों मैच हार चुकी है।
दोनों टीमों में हो चुके है इतने मुकाबले
आपको बता दें कि चेन्नई सुपर किंग्स और कोलकाता नाइट राइडर्स के बीच आईपीएल में अब तक कुल 23 मुकाबले खेले जा चुके है। जिसमें से चेन्नई ने 14 और कोलकाता ने केवल 8 मैचों में जीत सकी है। जहां पिछले साल यूएई में खेले गए 2 मैचों में दोनों ने 1-1 मैच में जीते थे। आज चेन्नई की टीम मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में इस सीजन का चौथा मैच खेलने उतरेगी। वहीं, कोलकाता की टीम अपने तीनों मैच चेन्नई के चेपॉक स्टेडियम में खेलकर आ रही है। तो ऐसे में कोलकाता के लिए वानखेड़े की पिच नई साबित होगी।
ये है कोलकाता की प्लेइंग इलेवन
शुभमन गिल, नीतीश राणा, राहुल त्रिपाठी, इयोन मोर्गन (c), शाकिब अल हसन / सुनील नरेन, दिनेश कार्तिक (wk), आंद्रे रसेल, पैट कमिंस, वरुण चक्रवर्ती, हरभजन सिंह / शिवम मावी और प्रिसिद्ध कृष्णा।
ये है चेन्नई की प्लेइंग इलेवन
फाफ डू प्लेसिस, रुतुराज गायकवाड़ / रॉबिन उथप्पा, मोइन अली, सुरेश रैना, अंबाती रायडू, एमएस धोनी (c & wk), रवींद्र जडेजा, शार्दुल ठाकुर, सैम करेन, ड्वेन ब्रावो और दीपक चाहर।



